Advertisement

Best Fertilizer for Plants: किसी भी पौधे में डाल दें ये 5 रुपये की चीज, भर-भर कर आएंगे फल और फूल...

अक्सर लोग पौधों में फल-फूल न आने पर महंगी खाद और दवाइयां डालते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी 5 रुपये की चीज के बारे में जिसे पौधे में डालने से आपके पौधे में भयंकर फल-फूल आएंगे. खास बात है कि पौधा चाहे टमाटर, मिर्च या गुलाब का हो. ये चीज हर पौधे में डाल सकते हैं.

How To Increase plant Growth Faster
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

गार्डनिंग के शौकीन लोगों की सबसे बड़ी चिंता होती है कि पौधे में ऐसा क्या डालें कि पौधे में पत्ते, फल और फूल भर-भर कर आए. जिसके लिए अक्सर लोग पौधों में फल-फूल न आने पर महंगी खाद और दवाइयां डालते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी 5 रुपये की चीज के बारे में जिसे पौधे में डालने से आपके पौधे में भयंकर फल-फूल आएंगे. खास बात है कि पौधा चाहे टमाटर, मिर्च या गुलाब का हो. ये चीज हर पौधे में डाल सकते हैं.

हम बात कर रहे हैं 5 रुपये के चूना के बारे में. यह न केवल पौधों को बीमारियों से बचाता है, बल्कि मिट्टी के पीएच लेवल को भी संतुलित रखता है. चूना मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने और पौधों को कैल्शियम की कमी से बचाने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है. यही कारण है कि इसे पौधों की संजीवनी के नाम से भी जाना जाता है.

कीटों से बचाटा है चूना
इसके साथ ही सफेद चूना नेचुरल दवा का काम भी करता है. मिट्टी में इसे डालने से फंगस और छोटे-छोटे कीड़े मर जाते हैं. अक्सर टमाटर और मिर्च के फल नीचे से काले होकर सड़ने लगते हैं, जो कैल्शियम की कमी की वजह से होता है. चूने का सही इस्तेमाल इस बीमारी को तुरंत रोक देता है.

किन-किन पौधों में डाल सकते हैं चूना
सब्जी वाले पौधों की बात करें तो टमाटर, मिर्च, बैंगन और नींबू के ये लिए बहुत फायदेमंद है. साथ ही गुलाब, गुड़हल और मोगरा जैसे फूल वाले पौधों में इसे डालने से फूल बड़े और चमकदार आते हैं. इसके अलावा अमरूद और अनार जैसे फलों वाले पौधों की पैदावार बढ़ती है.
 

पौधे में चूना का इस्तेमाल कैसे करें
सबसे पहले पान की दुकान चूना ले आएं और एक चम्मच के हिसाब से निकालकर 4 लीटर पानी में मिलाएं. इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इस घोल को अपने पौधों की जड़ों में डाल दें. आप इसे महीने में एक बार या जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस बातों का रखें ख्याल
कच्चा चूना सीधे पौधों में न डालें, क्योंकि वह बहुत गर्म होता है और जड़ों को जला सकता है.
इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न डालें. साल में 2-3 बार का इस्तेमाल ही पौधों के लिए काफी होता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement