Advertisement

Indoor Air Purifying Plants: अभी से घर में लगा लें ये 5 पौधे, एयर प्यूरीफायर भी हो जाएगा फेल और प्रदूषित हवा को करेगा साफ

क्या सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरूआत में आपके शहर का प्रदूषण स्तर भी चरण पर पहुंच जाता है? एयर प्यूरीफायर तो घर में लगाते ही हैं लेकिन कुछ नेचुरल उपाय भी अपनाना चाहते हैं? तो अभी से इन पौधों को घर में लगा लें. ये न केवल हवा साफ करेंगे, बल्कि घर की खूबसूरती भी बनाकर रखेंगे. आप इन्हें कम देखभाल के साथ अपने कमरे में भी लगा सकते हैं.

हवा शुद्ध करने वाले इनडोर प्‍लांट्स
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

जैसे ही बरसात का मौसम खत्म होता है, वैसे ही वायु की गुणवत्ता फिर से प्रभावित होने लगती है. ऐसे समय में घर के अंदर या आसपास लगे पौधे काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं. ये हवा में मौजूद कुछ दूषित कणों और प्रदूषकों को कम करने में मदद करते हैं, जिससे घर के अंदर साफ हवा का प्रवाह बेहतर हो सकता है. यही वजह है कि ये पौधे सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हवा को स्वच्छ रखने में भी मजबूत भूमिका निभाते हैं. आप इन्हें घर या अपने कमरे के अंदर भी लगा सकते हैं. इन पौधों को ज्यादा केयर की जरूरत नहीं पड़ती और ये कम रोशनी में भी अच्छे से ग्रो करते हैं.

1. स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट भले देखने में साधारण लगे, लेकिन इसकी पत्तियां चमत्कार की तरह काम करती हैं. अपने नाम के जैसा ही इस पौधे की पत्तियां हवा में मौजूद प्रदूषकों को खुद में सोख लेती है. न केवल पत्तियां बल्कि इसके जड़ें भी हवा में मौजूद फॉर्मल्डिहाइड जैसे प्रदूषकों को कम करने में मददगार साबित होती हैं और घर के अंदर साफ हवा लाने में मदद करती है.

2. गोल्डन पोथोस
गोल्डन पोथोस देखने में जितना खूबसूरत लगता है, हवा को साफ रखने में भी उतना ही मददगार माना जाता है. इसकी पत्तियां हवा में मौजूद हानिकारक प्रदूषकों को खुद में सोखने में मदद करती हैं. यह फॉर्मल्डिहाइड और बेंजीन जैसे प्रदूषकों को कम करने में मदद करता है और घर के अंदर की हवा को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है.

3. पीस लिली
पीस लिली सिर्फ अपने सफेद फूलों से घर की खूबसूरती नहीं बढ़ाती, बल्कि हवा को साफ रखने में भी मदद करती है. इसकी पत्तियां हवा में मौजूद कुछ VOCs को सोखने में मदद करती हैं. साथ ही यह फॉर्मल्डिहाइड जैसे प्रदूषकों को कम करने में भी मददगार हो सकती है, जिससे घर के अंदर की हवा बेहतर हो सकती है.

4. एरेका पाम
एरेका पाम घर के अंदर हरियाली बढ़ाने के साथ हवा की गुणवत्ता बेहतर करने में भी मदद कर सकता है. इसकी पत्तियां और पौधे की प्राकृतिक प्रक्रियाएं indoor हवा में मौजूद कुछ प्रदूषकों और गैसों के स्तर को कम करने में सहायक होती हैं. यानी यह पौधा घर को खूबसूरत बनाने के साथ हवा को बेहतर रखने में भी अपनी भूमिका निभाता है.

5. स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट देखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन घर के अंदर की हवा के लिए यह काफी काम का पौधा है. इसकी पत्तियां हवा में मौजूद कुछ प्रदूषकों को सोखने में मदद करती हैं. यह फॉर्मल्डिहाइड जैसे प्रदूषकों को कम करने में भी सहायक हो सकता है और कमरे की हवा को बेहतर बनाने में मदद करता है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement