इस गर्मी बालों में लगाएं ये चमत्कारी तेल, रॉकेट की स्पीड से बढ़ेंगे बाल

Best natural hair oils: सही तरीके और सही तेल का चुनाव आपके बालों की सेहत को बेहतर बना सकता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं 3 ऐसे तेलों के बारे में जिन्हें लगाने से आपके बालों की हर दिक्कत गायब हो जाएगी और बाल रॉकेट की स्पीड से बढ़ेंगे.

5 best natural hair oils
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

गर्मियों के मौसम में बालों और स्कैल्प तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण बाल रूखे, बेजान और फ्रिजी हो जाते हैं. ऐसे में कई लोग यह सोचकर तेल लगाना बंद कर देते हैं कि इससे बाल और चिपचिपे हो जाएंगे. लेकिन सही तरीके और सही तेल का चुनाव आपके बालों की सेहत को बेहतर बना सकता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं 3 ऐसे तेलों के बारे में जिन्हें लगाने से आपके बालों की हर दिक्कत गायब हो जाएगी और बाल रॉकेट की स्पीड से बढ़ेंगे.

नारियल तेल
नारियल तेल बालों की देखभाल के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है. इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों के अंदर तक जाकर उन्हें पोषण देते हैं और प्रोटीन लॉस को कम करते हैं. शैंपू से पहले हल्का सा इस्तेमाल करने से बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं.

एवोकाडो तेल
अगर आपके बाल गर्मियों में कमजोर और बेजान हो गए हैं, तो एवोकाडो तेल एक अच्छा विकल्प है. इसमें विटामिन A, B, D और E के साथ जरूरी फैटी एसिड होते हैं, जो बालों और स्कैल्प को गहराई से पोषण देते हैं और नेचुरल शाइन वापस लाते हैं.

बादाम तेल
बादाम तेल हल्का होता है और आसानी से बालों में समा जाता है. इसमें विटामिन E, मैग्नीशियम और ओमेगा फैटी एसिड होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाते हैं और टूटने से बचाते हैं. इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है.

जोजोबा और आर्गन तेल
जोजोबा तेल खासकर ऑयली स्कैल्प के लिए अच्छा है. यह स्कैल्प के नेचुरल ऑयल जैसा होता है, जिससे अतिरिक्त तेल नहीं बनता और डैंड्रफ भी कम होता है.
वहीं आर्गन तेल को आखिर में बालों के सिरों पर लगाने से फ्रिज कम होता है और बालों में चमक आती है.

सही तरीके से करें इस्तेमाल
ध्यान रखें कि, तेल हमेशा कम मात्रा में लगाएं और स्कैल्प की बजाय बालों की लंबाई और सिरों पर ध्यान दें. हल्का गुनगुना करके लगाने से यह बेहतर तरीके से अवशोषित होता है. बाहर निकलते समय थोड़ा सा तेल बालों को धूप से बचाने में भी मदद करता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED