Facial Hair Removal At Home: कुछ महिलाओं के चेहरे पर घने बाल होते हैं, जिसके लिए वे शेविंग, प्लकिंग या वैक्सिंग कराती हैं. हर महीने फेशियल हेयर हटाने के लिए यदि आप हजारों रुपये सैलून में दे रही हैं, तो ये यहां बताए उपाय आपके काफी सारे पैसों को बचा सकते हैं. भारतीय किचन आयुर्वेद हर्ब्स से भरा है, इसके सही तरह से इस्तेमाल से आप न सिर्फ अनचाहे बालों को बिना किसी साइड इफेक्ट्स हटा सकते हैं, बल्कि स्किन को अंदर से पोषण देती है. खास बात ये है कि इन तरीकों को सैकड़ों सालों से आजमाया जा रहा है. तो चलिए आपको बताते हैं कि आप घर पर ही चेहरे के बाल कैसे हटा सकती हैं.
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के घरेलू उपाय
बेसन और हल्दी का पैक
दो चम्मच बेसन में एक चम्मच हल्दी और थोड़ा दूध/गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखें, फिर बालों के विपरीत दिशा में रगड़ते हुए उतारें.
चीनी, नींबू और पानी का पेस्ट
2 बड़े चम्मच चीनी, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच पानी को गर्म करके गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इसे ठंडा कर बालों वाले हिस्से पर लगाएं और 20-25 मिनट बाद धो लें.
आटा और दूध
गेहूं के आटे में कच्चा दूध, हल्दी और थोड़ी चीनी मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे 15-20 मिनट लगाकर सूखने दें और फिर रगड़कर हटाएं.
शहद और नींबू
एक चम्मच शहद में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर गर्म कपड़े से धीरे से पोंछ लें.
पका केला और ओट्स
एक पके केले को मैश करें और उसमें 2 चम्मच ओटमील मिलाकर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें, फिर धो लें.
इन बातों का रखें ध्यान
इन उपायों को हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल करें.
संवेदनशील त्वचा पर हल्दी या नींबू का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
ये भी पढ़ें: