Advertisement

राहुल से प्यार, झोपड़ी में रहने को तैयार! 4500 किमी का सफर तय कर 7 समंदर पार बिहार आ गई जूली

बिहार के भागलपुर के एक लड़के से रूस की एक लड़की को प्यार हो गया. रूसी लड़की जूली अपने प्यार से मिलने के लिए राहुल के गांव पहुंच गई. जूली अब राहुल के घर ही रहना चाहती है और उससे शादी करना चाहती है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Julie and Rahul Yadav ( Photo: Insta/ @edge.stream)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

बिहार के एक लड़के से रूस की एक लड़की को प्यार हो गया. रूसी लड़की 4500 किलोमीटर का सफर तय करके अपने प्यार से मिलने बिहार आ गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि राहुल यादव रूस गए थे, उसी दौरान उनकी मुलाकात जूली से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. अब जूली अपनी फैमिली के साथ बिहार पहुंच गई है. वायरल वीडियो के मुताबिक जूली अब अपने प्रेमी के साथ भागलपुर में ही रहना चाहती है.

बिहार के लड़के से रूसी लड़की को प्यार-
रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल यादव भागलपुर के राजापुर गांव के रहने वाले हैं. वो काम के लिए रूस गए थे, तभी उनकी मुलाकात जूली से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी. धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता प्रगाढ़ होता गया और दोनों को प्यार हो गया. लेकिन तब तक राहुल का भारत लौटने का समय गया और वो वापस बिहार लौट आए.

राहुल से मिलने बिहार आई जूली-
भले ही राहुल बिहार लौटे आए थे, लेकिन जूली के साथ उनका रिश्ता बरकरार रहा. दोनों की बातचीत होती रही. दोनों की मुलाकात के 6 महीने हो चुके थे. इस दौरान जूली ने राहुल से मिलने के लिए बिहार आने का फैसला किया. इसके बाद जूली अपनी फैमिली के साथ बिहार पहुंच गई.

झोपड़ी में रहता है राहुल का परिवार-
जूली राहुल के साथ रहना चाहती है, उससे शादी करना चाहती है. राहुल का परिवार एक साधारण परिवार है. वो झोपड़ी में रहते हैं. जब जूली बिहार आई तो राहुल की आर्थिक स्थिति के बारे में पता चला. लेकिन उसका इरादा पक्का था. जूली राहुल के साथ ही जिंदगी बिताना चाहती है.

जल्द हो सकती है शादी-
रिपोर्ट के मुताबिक राहुल और जूली की फैमिली शादी के लिए तैयार हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी नवंबर 2026 में हो सकती है. हालांकि शादी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. राहुल और जूली की प्रेम कहानी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो परआधारित है. GNTTV.COM इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement