हमारे देश के हर घर में भिंडी का सेवन किसी न किसी रूप में किया जाता है. भिंडी की सब्जी-भुजिया सहित कई चीजें बनाई जाती हैं. भिंडी खाने में जहां स्वादिष्ट होती है, वहीं सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है. भिंडी में विटामिन ए, विटामिन-C, विटामिन-K, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. इसी के कारण भारतीय रसोई में भिंडी को पसंद किया जाता है.
भिंडी को ऐसे डाइट में करें शामिल
1. भिंडी की सब्जी: आप कम तेल और मसाले में तुरंत भिंडी की सब्जी बना सकते हैं. आप भिंडी की सब्जी को दाल-चावल, रोटी, पराठा और पूड़ी के साथ खा सकते हैं. भिंडी की सब्जी खाने पर बहुत स्वादिष्ट लगती है.
2. फ्राई भिंडी: आप भिंड़ी को फ्राई करके खा सकते हैं. कुरकुरी और क्रिस्पी भिंडी फ्राई स्नैक के रूप में खा सकते हैं. भिंडी में जरा सा बेसन और मसाले लगाकर डीप फ्राई या एयर फ्राई करें. फ्राई भिंडी घर के हर सदस्य को अच्छी लगेगी.
3. भिंडी का भरता: आपने आलू और बैंगन का भरता तो खाया ही होगा लेकिन आप भिंडी का भरता भी बनाकर खा सकते हैं. भिंडी को अच्छी तरह से भूनकर उसमें टमाटर, प्याज और मसाले मिलाकर आप भिंडी का भरता बनाकर खा सकते हैं.
4. भिंडी करी: आप अंडा करी, बेसन करी और आलू करी तो खाए होंगे लेकिन क्या आपने भिंडी करी खाई है. यदि नहीं तो एक बार भिंडी करी जरूर ट्राई करें. भिंडी करी को नारियल, दूध या दही से बनाया जाता है. भिंडी करी साउथ इंडियन फ्लेवर के साथ बेहतरीन स्वाद देती है.
5. ग्रिल्ड भिंडी: आपको मालूम हो कि ग्रिल्ड भिंडी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. ग्रिल्ड भिंडी को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में सरसों का तेल डालकर गर्म करें. फिर इसमें मेथी और लाल मिर्च का तड़का लगाकर कटी हुई भिंडी डालें. इसमें स्वादानुसार नमक डालकर पका लें. भूनने के दौरान एक चम्मच बेसन और हींग भी डाल दें. इससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा.
6. भिंडी का अचार: आप भिंडी का अचार बनाकर भी खा सकते हैं. भिंडी का अचार बहुत ही अच्छा लगता है.
भिंडी खाने के फायदे
भिंडी खाने के एक और दो नहीं बल्कि अनके फायदे हैं. भिंडी ऑलओवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है. भिंडी में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन को सही रखता है. भिंडी खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है. भिंडी में मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इससे दिल यानी हार्ट अच्छा रहता है. भिंडी में पॉलीफेनोल्स और फाइबर होने के चलते यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है. डायबिटीज के जोखिम वाले लोगों को भिंडी का सेवन करना चाहिए.
भिंडी में विटामिन सी, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. भिंडी में बीटा कैरोटीन की मात्रा काफी होती है. बीटा कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर होता है. भिंडी में विटामिन सी काफी होता है. भिंडी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है. भिंडी में सूजन-रोधी यौगिक होते हैं, जो सूजन और इससे जुड़ी पुरानी बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं. भिंडी में विटामिन ए और सी पाए जाते हैं. भिंडी स्किन के लिए अच्छी मानी जाती है.