Advertisement

कुत्ते की पॉटी उठाकर ये महिला कमा रही लाखों, करोड़ों का घर भी खरीद लिया

एम्मा बताती हैं कि उनकी पहले सालाना सैलरी करीब 20,000 पाउंड थी, लेकिन अब वह इससे चार गुना ज्यादा कमा रही हैं. उनका बिजनेस इतना बढ़ चुका है कि वह हर हफ्ते सैकड़ों क्लाइंट्स को सर्विस देती हैं.

Dog Poop
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

आमतौर पर लोग बिजनेस के लिए अलग-अलग आइडिया ढूंढते हैं-कोई फूड स्टॉल खोलता है, कोई कपड़ों या बुटीक का काम शुरू करता है, तो कोई ऑनलाइन बिजनेस, टिफिन सर्विस, कैफे, सैलून या फ्रीलांसिंग जैसे काम में हाथ आजमाता है. लेकिन यूके की एम्मा गार्नर नाम की महिला कुत्तों की पॉटी उठाकर अच्छी-खासी कमाई कर रही है और इसी काम की बदौलत उसने अपना घर भी खरीद लिया.

2014 में शुरू किया अनोखा काम
एम्मा ने साल 2014 में अपना पेट वेस्ट और केयर बिजनेस 'द डॉग पू प्रोफेशनल्स' शुरू किया था. शुरुआत में वह इसे पार्ट-टाइम करती थीं, लेकिन 2016 में उन्होंने अपनी 9-5 वाली नौकरी छोड़कर इसे फुल-टाइम बना लिया. इससे पहले वह 11 साल तक एक लॉ फर्म में क्लेम्स असेसर के तौर पर काम कर चुकी थीं.

अब कमाई पहले से 4 गुना ज्यादा
एम्मा बताती हैं कि उनकी पहले सालाना सैलरी करीब 20,000 पाउंड थी, लेकिन अब वह इससे चार गुना ज्यादा कमा रही हैं. उनका बिजनेस इतना बढ़ चुका है कि वह हर हफ्ते सैकड़ों क्लाइंट्स को सर्विस देती हैं. एक कुत्ते के लिए उनकी फीस 14 पाउंड प्रति हफ्ता है और हर एक्स्ट्रा कुत्ते के लिए 4 पाउंड अलग से लिए जाते हैं.

इस काम से खरीदा 4 बेडरूम का घर
एम्मा ने अपनी कमाई से करीब 1.95 लाख पाउंड (करीब 2 करोड़ रुपये) का 4 बेडरूम वाला घर खरीदा है. उनका कहना है कि इस काम ने उन्हें न सिर्फ आजादी दी, बल्कि बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस भी दिया. वह इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला मानती हैं.


एम्मा के मुताबिक, उनकी पुरानी नौकरी स्ट्रेस से भरी हुई थी, जबकि इस काम में उन्हें कोई स्ट्रेस नहीं होता. उन्होंने कहा, 'पॉटी उठाने के काम ने मेरी जिंदगी बदल दी. अब मेरे पास समय भी है और सुकून भी.' हालांकि, वह मानती हैं कि लंबे घास वाले इलाकों में काम करना थोड़ा मुश्किल होता है.

फेसबुक से मिला पहला ग्राहक
एम्मा को इस बिजनेस का आइडिया अमेरिका के एक व्यक्ति की कहानी पढ़कर आया था. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली और सिर्फ 10 मिनट में उन्हें पहला ग्राहक मिल गया. शुरुआत में काम थोड़ा अजीब लगा, लेकिन धीरे-धीरे वो इसमें रम गईं और आज अच्छी कमाई कर रही हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement