Advertisement

एक चिट्ठी के साथ अपने डॉगी को बेंच से बांध गया बच्चा, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

चिट्ठी लिखने वाला बच्चा चाहता था कि बोस्टन को प्यार करने वाले मालिक और घर मिले. चिट्ठी में बच्चे ने ये भी बताया था कि वह डॉगी को कितना प्यार करता है बावजूद इसके उसे इस तरह से लावारिस पार्क में छोड़ कर क्यों चला गया.

डॉगी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 6:59 AM IST
  • चिट्ठी के साथ डॉगी को बेंच से बांध गया बच्चा
  • बच्चे के घरवाले कुत्ते को मारते-पीटते थे

हम प्रेम में अक्सर सामने वाले के साथ रहना पसंद करते हैं. उसका एक पल भी दूर होना हमारे लिए काफी दुखदाई होता है. लेकिन कई बार प्रेम को बनाए रखने के लिए सबसे प्यारे चीज को खुद से दूर भी करना पड़ता है. कुछ ऐसा ही एक बच्चे ने अपने कुत्ते के साथ किया है. उसे एक चिट्ठी के साथ खुद से दूर कर दिया. चिठ्ठी में जो लिखा था जब आपको उसको पढ़ेंगे तो यकीनन आपका दिल भर आएगा और आप भावुक हो जाएंगे.


बच्चा चाहता था कि कुत्ते को प्यार करने वाला मालिक मिले

आश्रय मैस्कॉटस कोयोकैन के मार्सेला गोल्डबर्ग ने एक पार्क में एक बेंच से बंधे एक कुत्ते को देखा. वह भूखा और डरा हुआ लग रहा था. मार्सेला ने देखा कि कुत्ते के पास एक चिट्ठी भी थी जिसे उसके पुराने मालिक के छोटे बेटे ने लिखा था. चिट्ठी में कुत्ते का नाम बोस्टन बताया था. चिठ्ठी लिखने वाला बच्चा चाहता था कि बोस्टन को प्यार करने वाले मालिक और घर मिले. चिट्ठी में बच्चे ने ये भी बताया था कि वह डॉगी को कितना प्यार करता है बावजूद इसके उसे इस तरह से लावारिस पार्क में छोड़ कर क्यों चला गया. 


बच्चे के घरवाले कुत्ते को मारते-पीटते थे

बच्चे की लिखी उस चिट्ठी में लिखा था कि उसके घरवाले उस प्यारे डॉगी बोस्टन के साथ बुरा सलूक करते थे. बोस्टन को मारते पीटते थे और खाने के लिए भी तड़पाते थे. वह यह सब नहीं देख सकता था. उससे डॉगी को इस तरह से तड़पता नहीं देखा गया और इसी वजह से उसने पार्क में लावारिस छोड़ दिया इस उम्मीद के साथ कि कोई तो उसके प्यारे डॉगी का ख्याल रखेगा. कोई तो नेक दिल वाका इंसान होगा जो बोस्टन को साथ ले जाएगा उसका ख्याल रखेगा. इतना ही नहीं बच्चे ने अपनी चिट्ठी में रिक्वेस्ट भी किया था और लिखा था कि कृपया, मैं आपसे इस प्यारे कुत्ते बोस्टन को साथ ले जाने की विनती करता हूं. उम्मीद है आप अच्छे से उसका देखभाल करेंगे. वह आगे लिखता है कि अपने कुत्ते को यहां छोड़ना मेरे लिए लिए दुखदाई है लेकिन मुझे यह करना पड़ा क्योंकि मेरा परिवार उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता था, उसको मारता पीटता था और उसे तड़पता देख कर मुझे हमेशा दुख होता था.

कुत्ते को नए घर और नए मालिक का अभी भी है इंतजार

मार्सेला ने चिठ्ठी पढ़ने के बाद कुत्ते को जैसे ही बेंच से खोला वो अच्छा महसूस करने लगा. मार्सेला कुत्ते को अपने आश्रय में ले गई. जहां बोस्टन का ध्यान रखा गया. बोस्टन अब मानसिक और शारिरिक रूप से स्वस्थ है लेकिन वो अपने नए मालिक के इंतजार में है जो उसे गोद ले सके और अपने घर ले जा सके. बता दें कि कोरोना की वजह से जानवरों को गोद लेने पर रोक लगा दी गई थी. मार्सेला को 22 नवंबर 2020 को बोस्टन मिला था लेकिन अभी भी उसे अपने नए घर और नए मालिक का इंतजार है.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement