Advertisement

एक विवाह ऐसा भी! दूल्हे ने आईसीयू में भरी दुल्हन की मांग, शादी के दिन हादसे में हो गई थी घायल

यूपी के गोरखपुर में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी के दिन दुल्हन एलएलबी लास्ट सेमेस्टर का पेपर देकर बाइक से भाई के साथ घर लौट रही थी.

Groom Marries in ICU
gnttv.com
  • गोरखपुर,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:55 PM IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां हालात ऐसे बने कि शादी का मंडप अस्पताल के ICU में सज गया और दूल्हे ने वहीं दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया.

परीक्षा देकर लौटते समय दुल्हन के साथ हुई हादसा
यह मामला गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के हटवार गांव का है. यहां रहने वाली पूजा यादव की शादी महदेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से तय थी और 13 मई 2026 को शादी होनी थी. शादी से पहले ही पूजा अपने LLB फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा देने संतकबीर नगर गई थी. परीक्षा खत्म कर वह अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसे चक्कर आ गया और वह बाइक से गिरकर घायल हो गई. गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा.

अस्पताल में भर्ती, ICU में चली गई दुल्हन
परिवार ने आनन-फानन में पूजा को गोरखपुर के आर्यन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए ICU में शिफ्ट कर दिया. शादी की तैयारियों के बीच अचानक हुए इस हादसे की सूचना दूल्हा पक्ष को भी दी गई, जिसके बाद दोनों परिवार अस्पताल पहुंच गए.

तय मुहूर्त में ही हुई शादी, अस्पताल में पढ़े गए मंत्र
डॉक्टरों ने बताया कि पूजा अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसे अभी डिस्चार्ज नहीं किया जा सकता. ऐसे में दोनों परिवारों ने तय किया कि शादी निर्धारित तिथि और मुहूर्त में ही होगी. इसके बाद दूल्हा सन्नी यादव बारात लेकर अस्पताल पहुंचा. रात करीब 1 बजे ICU में ही पंडित ने मंत्रोच्चार कराया और दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया. दोनों को सात फेरे के वचन भी दिलाए गए.

अस्पताल से ही शुरू हुई नई जिंदगी की कहानी
शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपने गांव लौटा और वहां बाकी परंपरागत रस्में निभाई गईं. इससे पहले शाम को बारात हटवार गांव भी पहुंची थी, जहां द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी की गई थीं.

-गजेंद्र त्रिपाठी की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement