दूधवाले ने पत्नी को जन्मदिन पर दिया अनोखा गिफ्ट...पांच साल से जमा कर रहा था चिल्लर

अपनी पत्नी के जन्मदिन पर पति द्वारा महंगे और कई अनोखे तरह के उपहार देते हुए सुना होगा लेकिन कभी यह सुना है कि पत्नी को गिफ्ट देने के लिए पति ने पांच साल तक इंतजार किया हो. जी हां, ऐसा ही एक मामला बुरहानपुर के महाजनापेठ में सामने आया है. जहां पत्नी को जन्मदिन पर बाइक गिफ्ट करने के लिए पति पिछले पांच साल से चिल्लर जमा कर रहा था.

Burhanpur Milkman gifts wife E-bike
gnttv.com
  • मध्यप्रदेश,
  • 26 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 8:36 PM IST
  • पांच साल से जमा कर रहा था पैसे
  • पैसे गिनने में लगा दो घंटे का समय

अपनी पत्नी के जन्मदिन पर पति द्वारा महंगे और कई अनोखे तरह के उपहार देते हुए सुना होगा लेकिन कभी यह सुना है कि पत्नी को गिफ्ट देने के लिए पति ने पांच साल तक इंतजार किया हो. जी हां, ऐसा ही एक मामला बुरहानपुर के महाजनापेठ में सामने आया है. जहां पत्नी को जन्मदिन पर बाइक गिफ्ट करने के लिए पति पिछले पांच साल से चिल्लर जमा कर रहा था. महाजनापेठ के रहने वाले दीपक घोड़से पेशे से दूध बेचने का काम करता है. अपनी पत्नी भारती घोड़से को जन्मदिन पर बाइक गिफ्ट देने के लिए पांच साल से तैयारी कर रहा था. 

पांच साल से जमा कर रहा था पैसे
दीपक ने पांच साल में 50 हजार रुपए के चिल्लर जमा किए. जब वह बाइक के शोरूम पहुंचा और चिल्लर रखते हुए कहा कि बाइक खरीदनी है तो पहले तो शोरूम संचालक किशोर कामठे उसकी बात सुनकर अचंभित हो गए. लेकिन जब दीपक ने पूरी कहानी सुनाई तो बाइक देने के लिए हां कर दी. शोरूम में दो घंटे में पूरी चिल्लर को गिना गया. जब बाइक देने की प्रोसेस पूरी हो गई, तो दीपक घर जाकर पत्नी को शोरूम लाया और बाइक गिफ्ट देने की बात कहीं, यह सुनकर पत्नी भी खुश हो गई. पत्नी को भी इस बारे में जानकारी नहीं थी कि पति पांच साल से जो चिल्लर जमा कर रहा है, वह उसके गिफ्ट के लिए है.

पैसे गिनने में लगा दो घंटे का समय
दीपक घर-घर जाकर दूध बेचने का काम करता है. उसे रोज जो भी चिल्लर मिलते थे, उसे वह अलग रख देता था. इसी तरह पांच साल में कुल 50 हजार रुपये की चिल्लर हो गए. दीपक के पास चिल्लर में एक, दो, पांच और दस रुपये के सिक्के थे. शोरूम के छह कर्मचारियों को यह चिल्लर गिनने में दो घंटे का वक्त लग गया. किशोर कामठे ने बताया कि हमें थोड़ी परेशानी जरूर हुई, पर दीपक के पत्नी के प्रति प्रेम देखकर मना नहीं कर सके. 

(अशोक सोनी की रिपोर्ट )

 

Read more!

RECOMMENDED