Advertisement

चिकन या मटन नहीं मगरमच्छ के मांस में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन... जानें एक्सपर्ट्स की राय

Best Meats for Health: हालिया रिसर्च बताती हैं कि ब्रिटेन में मीट का सेवन लगातार बढ़ रहा है. कई लोगों को लगता है कि चिकन और मटन सेहत के लिए सबसे फायदेमंद होता है.  ऐसे में एक सवाल और भी जरूरी हो गया है कि, आखिर कौन सा मीट सेहत के लिए बेहतर है और कौन-सा नुकसानदायक? चलिए जानते हैं.

मगरमच्छ का मांस
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

ब्रिटेन में हॉट-डॉग सॉसेज से लेकर महंगे ड्राई-एज्ड बीफ स्टेक तक, मीट लाखों लोगों की डायट का अहम हिस्सा है. हालिया रिसर्च बताती हैं कि ब्रिटेन में मीट का सेवन लगातार बढ़ रहा है. कई लोगों को लगता है कि चिकन और मटन सेहत के लिए सबसे फायदेमंद होता है.  ऐसे में एक सवाल और भी जरूरी हो गया है कि, आखिर कौन सा मीट सेहत के लिए बेहतर है और कौन-सा नुकसानदायक? चलिए जानते हैं.
 
चिकन
चिकन ब्रिटेन में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला मीट है. हर साल करीब 25 लाख टन चिकन खपत होती है. चिकन ‘कम्प्लीट प्रोटीन’ का बेहतरीन स्रोत है, यानी इसमें सभी नौ जरूरी अमीनो एसिड होते हैं. चिकन ब्रेस्ट और थाई (जांघ) में पोषण का फर्क साफ है. 100 ग्राम स्किनलेस चिकन ब्रेस्ट में करीब 29 ग्राम प्रोटीन, 147 कैलोरी और सिर्फ 2.2 ग्राम फैट होता है. वहीं 100 ग्राम स्किन-ऑन थाई मीट में 21 ग्राम प्रोटीन, 177 कैलोरी और 9.2 ग्राम फैट पाया जाता है.

विशेषज्ञों के मुताबिक ब्रेस्ट ज्यादा हेल्दी माना जाता है, लेकिन स्वाद के लिए मेहनत करनी पड़ती है. वहीं जांघ और लेग में फैट ज्यादा होता है, जिससे स्वाद बेहतर होता है और इनमें आयरन व जिंक भी अधिक होता है.

मटन
मटन में भेड़ के मांस से कम फैट होता है, आयरन ज्यादा होता है और पोटेशियम भी भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है. 100 ग्राम रोस्टेड बकरी के मांस में करीब 27 ग्राम प्रोटीन, 143 कैलोरी और 2.6 ग्राम फैट होता है. इसका स्वाद हल्का होता है और इसे स्टू या करी के रूप में बेहतर पकाया जाता है.

मगरमच्छ का मांस
मगरमच्छ का मांस ब्रिटेन में बहुत दुर्लभ है और आमतौर पर खास रेस्टोरेंट्स में ही मिलता है. चूंकि मगरमच्छ ठंडे खून वाले जीव हैं, इसलिए उनके मांस में फैट कम होता है. 100 ग्राम मगरमच्छ के मांस में लगभग 30 ग्राम प्रोटीन, 166 कैलोरी और 5 ग्राम फैट होता है. इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन और पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. स्वाद में यह मछली के जैसा लगता है, लेकिन ज्यादा पकाने पर सख्त हो जाता है.

सेहत के लिहाज से मगरमच्छ का मांस काफी फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि, इससे में प्रोटीन काफी पाया जाता है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि भले ही पोषण के लिहाज से यह अच्छा हो, मगरमच्छ का मांस ब्रिटेन में आम डाइट का हिस्सा बन पाना मुश्किल है. क्योंकि,  ये काफी दुर्लभ और महंगा मांस है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement