Advertisement

Fat Prison: ये कैसी जेल! सिर्फ मोटे लोग ही बन सकते हैं कैदी, 28 दिन तक छोड़नी पड़ती है आजादी

वजन घटाने के लिए लोग जिम, डाइट और योग का सहारा लेते हैं, लेकिन चीन में इसका तरीका बेहद सख्त और चौंकाने वाला है. यहां 'फैट प्रिजन' नाम से मशहूर वेट लॉस कैंप चल रहे हैं, जहां लोगों को एक महीने तक बंद परिसर में रखा जाता है.

fat Prison: Photo: Social Media
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST
  • चीन में चल रहे फैट प्रिजन
  • 28 दिन तक छोड़नी पड़ती है आजादी

अगर आपको लगता है कि वजन घटाने के लिए जिम, डाइट प्लान और योग ही आखिरी रास्ता है तो आप गलत सोच रहे हैं. चीन में वजन कम करने के लिए 'फैट प्रिजन' का प्रयोग किया जा रहा है. इसमें मोटापे से जूझ रहे लोगों को 28 दिनों के लिए लगभग कैदी जैसी परिस्थिति में रखा जाता है.

क्या है फैट प्रिजन?
इन कैंपों को वेट लॉस बूट कैंप कहा जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इन्हें 'फैट जेल' कह रहे हैं. ये पूरी तरह बंद परिसर होते हैं, जहां बिना अनुमति बाहर निकलना मना है. मकसद सिर्फ एक है, कम से कम समय में ज्यादा वजन घटाना, चाहे इसके लिए सख्त अनुशासन ही क्यों न अपनाना पड़े.

ऑस्ट्रेलियाई महिला ने दिखाया अंदर का हाल
28 साल की ऑस्ट्रेलियाई महिला ने इस विवादित कैंप में रहकर अपना अनुभव शेयर किया. उन्होंने दिसंबर की शुरुआत में करीब 1000 डॉलर (लगभग 83 हजार रुपये) का 28 दिन का पैकेज लिया. कैंप दो हफ्ते का विकल्प भी देता है, लेकिन बेहतर नतीजों के लिए पूरा महीना रहना पड़ता है.

 

 

कैंप का माहौल किसी मिलिट्री ट्रेनिंग सेंटर जैसा है. प्रतिदिन करीब 4 घंटे की ट्रेनिंग और हफ्ते में 19 वर्कआउट सेशन कराए जाते हैं. सुबह ग्रुप एरोबिक्स, फिर हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग और शाम को तेज म्यूजिक और लाइट्स के साथ स्पिनिंग क्लास होती है.

खाने पर कड़ा कंट्रोल
खाना स्टील की ट्रे में बेहद सीमित मात्रा में परोसा जाता है. नाश्ते में एक स्लाइस ब्रेड, थोड़ा टमाटर-खीरा और 4 उबले अंडे दिए जाते हैं. लंच सबसे हैवी माना जाता है, जिसमें रोस्ट डक, सब्जियां, लोटस रूट और एक केला शामिल होता है.

कैंप चारों ओर से ऊंची दीवारों, लोहे के गेट और इलेक्ट्रिक फेंस से घिरा होता है. सिक्योरिटी गार्ड हर वक्त निगरानी रखते हैं ताकि कोई भाग न सके या बाहर का खाना अंदर न ला सके. एंट्री के समय इंस्टेंट नूडल्स और स्नैक्स तक जमा करवा लिए जाते हैं. खाने की मात्रा पहले से तय होती है, जिससे कोई अतिरिक्त कैलोरी न ली जा सके.

क्या मिला रिजल्ट?
महिला ने पहले हफ्ते में 2.25 किलो और दो हफ्तों में कुल 4 किलो वजन घटाया. उनका कहना है कि दर्द और सख्ती के बावजूद उन्होंने दोस्त बनाए और अनुभव को एक्सट्रीम लेकिन यादगार बताया.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement