बिजनेस की दुनिया में लोग आज अलग-अलग रास्ते अपनाकर कमाई के नए मौके तलाशते हैं. कोई खेती में आधुनिक तकनीक जोड़ रहा है तो कोई फूड सेटअप कर रहा है. इसी बीच चीन की एक महिला ने ऐसा बिजनेस शुरू किया है जिसे सुनकर आपसा सिर भी चकरा जाएगा.
60 हजार सांपों को पाल रही महिला
चीन के ग्वांग्शी प्रांत के गुइलिन की रहने वाली किन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने गांव लौट आईं. माता-पिता को लगा था कि बेटी बाहर रहकर जॉब करेगी लेकिन हुआ ठीक इसके उलट. किन ने अपने पिता के साथ मिलकर सांपों का बिजनेस शुरू कर दिया. आज वह 60,000 से ज्यादा जहरीले सांपों को पाल रही हैं, जिनमें 50,000 से ज्यादा 'फाइव-स्टेप स्नेक' नामक बेहद जहरीली पिट वाइपर प्रजाति और करीब 10,000 कोबरा शामिल हैं.
सांपों का जहर और मांस बेचकर कमा रही करोड़ों
किन के अनुसार, इन सांपों से कमाई कई तरीकों से होती है. सबसे बड़ा स्रोत सांपों से निकाला जाने वाला जहर (venom) है, जिसे मेडिकल रिसर्च और एंटी-वेनम बनाने में इस्तेमाल किया जाता है. यह जहर 40 से 200 युआन प्रति ग्राम तक बिकता है. इसके अलावा सांपों के मांस की भी बिक्री होती है, जो 200 से 300 युआन प्रति सांप तक बिक सकता है, जबकि बड़े सांप 1,000 युआन से ज्यादा कीमत में भी बिकते हैं. इन सभी को मिलाकर किन 1.2 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रही हैं.
कई बार किम को काट चुके हैं सांप
किन ने बताया कि सांपों की देखभाल आसान नहीं है. खासकर जहरीले सांपों को संभालना बेहद जोखिम भरा काम है. उन्होंने कहा कि कई बार सांप के काटने पर दर्द इतना तेज होता है कि व्यक्ति महीनों या सालों तक उस दर्द को याद रखता है. फाइव-स्टेप स्नेक का जहर इतना शक्तिशाली होता है कि इसके काटने के बाद दर्द पूरे शरीर में फैल सकता है.
सांपों के साथ बनाती हैं वीडियो
किन The Girl Who Collects Snake Venom नाम से वीडियो बनाती हैं, जहां उनके 22,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वह लोगों के सवालों के जवाब देती हैं और सांप पालन से जुड़ी जानकारी साझा करती हैं. उनकी कहानी सुनकर चीन के लोग हैरान भी हैं और उनकी हिम्मत की तारीफ भी कर रहे हैं. कुछ लोग कहते हैं कि यह आम लोगों के बस की बात नहीं है, जबकि कई लोग उन्हें बेहद साहसी और मेहनती मानते हैं.
ये भी पढ़ें