Advertisement

बारिश हुई तो छुट्टी पक्की! इस कंपनी में मिल रही Rain Leave, लीव के साथ मिलते हैं गिफ्ट्स भी

चीन की Mala Wangzi नाम की स्पाइसी स्नैक कंपनी ने अपने कर्मचारियों की बारिश में ऑफिस आने की परेशानी को देखते हुए रेन लीव की शुरुआत की है. शहर में 90 में से 82 दिन बारिश होती है.

Rain Leave
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:44 PM IST

छुट्टियां तो आपने कई तरह की सुनी होंगी सिक लीव, कैजुअल लीव, वेकेशन लीव… लेकिन क्या कभी रेन लीव के बारे में सुना है? यानी बारिश हो तो ऑफिस आने की जरूरत ही नहीं. चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए ऐसा ही अनोखा इंतजाम किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

7 दिन की रेन लीव मिली
दक्षिण चीन के हुनान प्रांत के चांग्शा शहर में स्थित Mala Wangzi नाम की स्नैक कंपनी ने एक लकी ड्रॉ के जरिए अपने कर्मचारियों को रेन लीव देने का ऐलान किया है. इस ड्रॉ में एक महिला कर्मचारी को 7 दिन की पूरी तरह पेड रेन लीव मिली यानी जब चाहे बारिश के दिनों में घर पर आराम कर सकती हैं और सैलरी भी पूरी मिलेगी.

कर्मचारियों की परेशानी से आया आइडिया
दरअसल, अप्रैल के महीने में दक्षिण चीन के कई इलाकों में लगातार बारिश होती है. हुनान और गुआंगडोंग जैसे राज्यों में 90 दिनों में से करीब 80 दिन बारिश होना आम बात है. ऐसे में रोज ऑफिस आना-जाना कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो जाता है. कंपनी के फाउंडर ने कर्मचारियों की यही परेशानी समझी और रेन लीव लॉटरी का आइडिया दिया.

लकी ड्रॉ में मिले मजेदार और काम के गिफ्ट
कंपनी ने सिर्फ रेन लीव ही नहीं, बल्कि कई दिलचस्प इनाम भी रखे. इनमें रेन बूट्स, छाते, हेयर ड्रायर, डिह्यूमिडिफायर और ड्रायर जैसे सामान शामिल थे. कुछ इनाम तो और भी खास थे जैसे लेट फॉर वर्क पास जिससे कर्मचारी बारिश के दिन दो बार देर से आ सकते हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. इसके अलावा ट्रैवल सब्सिडी भी दी गई.

सबसे बड़ा इनाम 7 दिन की रेन लीव रहा, जिसे कर्मचारी एक साथ या अलग-अलग दिनों में इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह अनोखा आइडिया जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर हुआ, लोग हैरान रह गए. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसा बॉस हर किसी को मिलना चाहिए. वहीं कुछ ने लिखा- चीन के हालात को समझने वाला बॉस ही ऐसा सोच सकता है.

पहले भी चर्चा में रही हैं ऐसी पहल
चीन में कुछ कंपनियां पहले भी कर्मचारियों के लिए अनोखे लीव्स को लेकर सुर्खियों में रही हैं. जैसे Pangdonglai कंपनी ने अनहैप्पी लीव शुरू की थी, जिसमें कर्मचारी खराब मूड होने पर छुट्टी ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement