Advertisement

जिम का अनोखा ऑफर! 3 महीने में 50 किलो घटाओ, इनाम में मिलेगी Porsche कार

चीन के एक जिम ने मोटापे से जूझ रहे लोगों को एक अनोखा ऑफर दिया है. जिम के अनुसार जो तीन महीनों में 50 किलो वजन घटाने में कामयाब हो जाएगा, उसे एक Porsche कार इनाम में दी जाएगी.

Chinese gym offers Porsche
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST
  • 3 महीने में 50 किलो घटाओ, पोर्श पाओ
  • इनाम में मिलेगी Porsche कार

वेट लॉस के लिए लोग न जाने कितने तरीके अपनाते हैं...कोई जिम में घंटों पसीने बहाता है, तो कोई दिनभर सिर्फ सलाद और सूप पर जीता है. लेकिन चीन के एक जिम ने वजन घटाने की दुनिया में ऐसा ऑफर दे दिया है, जिसे सुनकर हर कोई वेट लॉस जर्नी में शामिल होना चाहेगा. इस जिम ने ऐलान किया है कि जो भी शख्स 3 महीने में 50 किलो वजन घटा लेगा, उसे इनाम में पोर्श कार मिलेगी.

3 महीने में 50 किलो घटाओ, पोर्श पाओ
चीन के शानदोंग प्रांत के बिंझोउ शहर में स्थित एक फिटनेस सेंटर ने 23 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर ये अनोखा चैलेंज लॉन्च किया. जिम ने कहा, 'जो भी 3 महीने में 50 किलो वजन घटा लेगा, उसे मिलेगी पोर्श पैनामेरा कार.' पोर्श का ये मॉडल चीन में करीब 11 लाख युआन (1.55 लाख अमेरिकी डॉलर) का आता है.

10 हजार युआन फीस, रहने-खाने का इंतजाम भी
फिटनेस कोच वांग ने बताया कि ये ऑफर असली है और चैलेंज शुरू भी हो चुका है. हम 30 लोगों तक ही एंट्री देंगे, अभी तक 7-8 लोग रजिस्टर कर चुके हैं. रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है 10,000 युआन (करीब 1,400 अमेरिकी डॉलर), जिसमें रहने और खाने का खर्च शामिल है. ट्रेनिंग एक फुली एनक्लोज्ड एनवायरनमेंट में होगी यानी प्रतिभागियों को बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी.
हालांकि, डाइट, एक्सरसाइज रूटीन और वजन घटाने के नियमों के बारे में कोई खास जानकारी शेयर नहीं की गई है.

इनाम में नई नहीं, पुरानी कार मिलेगी
इनाम में मिलने वाली पोर्श कार 2020 मॉडल की सेकंड हैंड कार है, जिसे जिम ओनर कई साल से चला रहे हैं. यानि अगर किसी ने चैलेंज पूरा भी कर लिया, तो उसे मिलने वाली इनाम की गाड़ी नई नहीं होगी.

हालांकि इतने बड़े वजन घटाने के टारगेट को लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है. डॉक्टर्स का कहना है कि इतनी तेजी से वजन कम करना शरीर के हार्मोन, मसल्स और ऑर्गन पर बुरा असर डाल सकता है. महिलाओं में इससे पीरियड्स बंद तक हो सकते हैं. इतनी तेजी से वजन घटाने पर शरीर के ऑर्गन पर स्ट्रेस पड़ता है, जो कभी-कभी जानलेवा भी हो सकता है. वजन घटाना एक वैज्ञानिक और धीरे-धीरे होने वाली प्रक्रिया होनी चाहिए.

ऑनलाइन लोगों ने उड़ाया मजाक
सोशल मीडिया पर इस चैलेंज को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने लिखा, अगर मैंने 50 किलो घटा लिया तो मेरे पास सिर्फ 5 किलो ही बचेंगे, तब तक तो मैं जिंदा भी नहीं रहूंगा. एक ने कहा, ये जिम वाला बहुत चालाक है. 10,000 युआन फीस से ही नई कार खरीद लेगा और अपनी पुरानी पोर्श बचा लेगा. मार्केटिंग मास्टर है ये आदमी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement