Advertisement

Skin Damage: 22 साल तक बिना धोए मेकअप लगाती रही महिला, चेहरा हुआ ऐसा खराब कि अब खुद को देख भी नहीं पाती

नियौयोमियन ने अपने वीडियो में बताया कि यह सब “हॉर्मोनल फेस” के कारण हुआ है. यानी बार-बार क्रीम और कॉस्मेटिक बदलने की वजह से स्किन का बैलेंस बिगड़ना.

Long-term makeup damage
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 23 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST
  • 15 की उम्र से मेकअप कर रही थी महिला
  • मेकअप से खराब हुआ चेहरा

चीन की एक महिला ने सोशल मीडिया पर स्किन से जुड़ी गंभीर परेशानी का खुलासा किया है. महिला ने बताया कि उसने लगातार 22 साल तक मेकअप किया, लेकिन कभी ठीक से उसे हटाया नहीं. इसका नतीजा यह हुआ कि उसका चेहरा बुरी तरह से खराब हो गया.

15 की उम्र से मेकअप कर रही थी महिला
महिला का नाम नियौयोमियन है, और वो जिलिन प्रांत की रहने वाली है. सोशल मीडिया पर नियौयोमियन के करीब 30 हजार फॉलोअर्स हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उनका चेहरा सूजा हुआ, लाल चकत्ते और रैशेज से भरा हुआ नजर आ रहा था.

नियौयोमियन ने अपने वीडियो में बताया कि यह सब “हॉर्मोनल फेस” के कारण हुआ है. यानी बार-बार क्रीम और कॉस्मेटिक बदलने की वजह से स्किन का बैलेंस बिगड़ना.

सस्ती क्रीम ने किया चेहरा बर्बाद
नियौयोमियन ने बताया कि वह 14 साल की उम्र में एक एक्ने क्रीम इस्तेमाल करने से स्किन एलर्जी की शिकार हो गई थीं. इसके बावजूद उन्होंने 15 साल की उम्र से मेकअप करना शुरू कर दिया. घर की आर्थिक स्थिति खराब थी, इसलिए उन्होंने सस्ती लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल किया, जिससे स्किन को और नुकसान हुआ.

बाद में वह हेयर और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ गईं और वहां रोजाना केमिकल्स और कॉस्मेटिक्स के संपर्क में रहीं. 2011 में उन्होंने सुंदर दिखने के लिए फेशियल इंजेक्शन भी लगवाने शुरू किए. ठंडे और गर्म तापमान में केमिकल एक्सपोजर की वजह से हालात और खराब हो गए.

चेहरे पर लगता है जैसे हजारों चींटियां चल रही हों
नियौयोमियन ने बताया, “25 की उम्र तक मैंने इन स्किन इश्यूज को हल्के में लिया, लगता था थोड़ी खुजली या जलन तो ऑइंटमेंट से ठीक हो जाएगी लेकिन 25 के बाद सब बदल गया. अब मैं रोसासिया (Rosacea) और डेमोडेक्स माइट इंफेक्शन से जूझ रही हूं. कभी-कभी लगता है जैसे चेहरे पर हजारों चींटियां रेंग रही हैं."

बार-बार प्रोडक्ट बदलना पड़ा भारी
नियौयोमियन ने माना कि उन्होंने कभी स्किन को ठीक करने की कोशिश नहीं की. उन्होंने कहा, “मैं हर बार नई क्रीम या सीरम ट्राय करती थी, लेकिन किसी एक पर टिकती नहीं थी. ये ही सबसे बड़ी गलती रही.”

महिलाओं को दी सलाह
वीडियो में नियौयोमियन महिलाओं को सलाह देते हुए कहती हैं,  “हर कोई जो कहे उस पर भरोसा न करें. इंस्टेंट रिजल्ट देने वाले प्रोडक्ट्स लक्षण दबाते हैं, इलाज नहीं करते. मेकअप उतारने के लिए चेहरा धोते रहें. नई-नई क्रीम ट्रायल न करें.”

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement