Advertisement

'बस एक बार वो वापस आ जाए...' EX को मनाने के लिए लाखों खर्च कर रहीं महिलाएं, फिर भी नहीं मिल रही मोहब्बत

अपने एक्स को वापस पाने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं? उसे बार-बार कॉल करेंगे... लंबे-लंबे मैसेज भेजेंगे... दोस्तों से सिफारिश करवाएंगे... या फिर खुद को पूरी तरह बदलने की कोशिश करेंगे? चीन में कई महिलाएं इससे भी एक कदम आगे निकल गई हैं.

Sad Women
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST
  • लाखों खर्च करने के बाद भी नहीं लौटा प्यार
  • EX को मनाने के लिए लाखों खर्च कर रहीं महिलाएं

ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग दोस्तों का सहारा लेते हैं या वक्त के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. लेकिन चीन में कई महिलाएं टूटे रिश्ते को दोबारा जोड़ने के लिए हजारों-लाखों रुपये खर्च कर रही हैं. सोशल मीडिया पर खुद को 'रिलेशनशिप एक्सपर्ट' बताने वाले लोग दावा करते हैं कि वे बिछड़े प्यार को वापस ला सकते हैं. दर्द में डूबी महिलाएं इन दावों पर भरोसा कर रही हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में उन्हें सिर्फ निराशा ही हाथ लग रही है.

24 घंटे की कोचिंग के लिए फीस 42 हजार रुपए
28 साल की महिला वान ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को वापस पाने के लिए एक रिलेशनशिप कोच को 3,500 युआन (करीब 42 हजार रुपए) दिए. इसके बदले उसे एक महीने की 24 घंटे की कोचिंग मिली. शुरुआत में 90 मिनट की मुफ्त कॉल पर कोच ने कहा कि रिश्ता इसलिए नहीं टूटा क्योंकि उसका पार्टनर प्यार नहीं करता था, बल्कि उसकी असुरक्षा रिश्ते पर भारी पड़ गई.

21 दिन तक एक्स से बात नहीं
कोच ने वान को 21 दिन तक एक्स से बिल्कुल कॉन्टैक्ट न करने की सलाह दी. साथ ही लुक बदलने, सोशल मीडिया पर खुश, बेहतर जिंदगी दिखाने और दोबारा बात शुरू करने के खास तरीके भी सिखाए. दावा किया गया कि अगर वो ये सब मानेगी तो उसक एक्स वपस आ सकता है.

नतीजा उल्टा निकला, एक्स ने कर दिया ब्लॉक
वान ने पूरी सलाह मानी, लेकिन उसका एक्स उसे चैट ऐप पर ब्लॉक कर गया. जब उसने 90% सफलता वाले दावे पर सवाल किया तो उसे और महंगा पैकेज खरीदने का सुझाव दिया गया, जिसकी कीमत 9,800 युआन (करीब 1.17 लाख रुपए) थी.

टूटे दिल को बिजनेस का जरिया बना रहे लोग
चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #getbacktogether और #datingskills जैसे हैशटैग अरबों बार देखे जा चुके हैं. इससे साफ है कि ब्रेकअप के बाद लोग जल्दी समाधान चाहते हैं और यही कमजोरी कई कंपनियों के लिए कमाई का जरिया बन गई है. कुछ महिलाएं तो अपने रिश्ते को बचाने के लिए 20 हजार युआन (करीब 2.4 लाख रुपए) तक खर्च कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement