कई बार जाने-अनजाने में हमारे कपड़ों पर दाग-धब्बे लग जाते हैं. यदि आप अपने कपड़े पर गलती से लगे तेल, चाय और कॉफी के दाग-धब्बे से परेशान हैं तो आपकी परेशानी कुछ घरेलू चीजों से दूर हो सकती है. आप बेकिंग सोडा, सिरका, नींबू-नमक और टूथपेस्ट से दाग-धब्बों को साफ कर सकते हैं. इससे कपड़ों की चमक भी बरकार रहेगी.
1. तुरंत डालें गर्म पानी
यदि आपके कपड़े पर तेल, चाय और कॉफी का दाग लग गया है तो आप गर्म पानी से इसे हटा सकते हैं. दाग लगते हैं आप सबसे पहले कपड़े को उल्टा कर लें. इसके बाद दाग वाली जगह पर गर्म पानी डालें. ऐसा करने से दाग कपड़े के रेशों में गहराई तक नहीं जाते हैं और थोड़े से लिक्विड डिटर्जेंट व डिटर्जेंट पाउडर को पानी में मिलाकर लगाने से दाग हट जाते हैं.
2. सिरके का इस्तेमाल
कपड़े पर लगे दाग-धब्बे को आप सिरके से भी हटा सकते हैं. सिरके के एसिडिक गुण कपड़े के रंग को नुकसान पहुंचाए बिना दागों को अंदर से तोड़ देते हैं. आपको कपड़े पर दाग हटाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे या गिलास में एक बड़ा चम्मच सिरका मिलाएं. यदि दाग पुराना है या बहुत जिद्दी है तो इस मिश्रण में लिक्विड डिटर्जेंट की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं. अब कपड़े पर लगे दाग वाली जगह को सिरके और पानी के घोल में 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें. ऐसा करने से सिरका दाग में मौजूद टैनिन को घोल देगा. अब हल्के हाथों से कपड़े को रगड़ें और पानी से साफ कर लें. ऐसा करने से दाग हट जाएगा.
3. बेकिंग सोडा और डिशवॉशिंग लिक्विड
यदि आपके कपड़े पर तेल, स्याही और जंग का दाग लग गया है तो आप इसे बेकिंग सोडा और डिशवॉशिंग लिक्विड से हटा सकते हैं. आपको मालूम हो कि बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनिंग एजेंट की तरह काम करता है. यह कपड़े से तेल सोख लेता है और फिर उसे हटाने में मदद करता है. डिशवॉशिंग लिक्विड चिकनाई और तेल के दाग को हटाती है. आप बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर भी दाग वाली जगह पर लगा सकते हैं. इसको लगाने के बाद कपड़े को हल्के हाथों से रगड़कर धो लें. इससे निशान हट जाएगा.
4. नींबू और नमक
आप कपड़े पर लगे दाग-धब्बों को नींबू और नमक से छुड़ा सकते हैं. इसके लिए आपको कपड़े के दाग वाले हिस्से पर नींबू का रस और नमक डालकर 10 से 15 मिनट तक छोड़ना होगा. फिर पानी से कपड़े को धोना होगा.
5. व्हाइट टूथपेस्ट
आपके कपड़े लगे जंग को हटाने के लिए व्हाइट टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको दाग वाली जगह पर टूथपेस्ट लगाना है और लगभग 24 घंटों के लिए छोड़ देना है. इसके बाद पानी की थोड़ी सी बूंदे डालकर हल्के हाथों से रगड़ना है. फिर साफ पानी से कपड़े को धोना है. इससे जंग का निशान हट जाएगा.