Coconut water Vs Sugarcane juice: 60 रुपए का नारियल पानी या 20 वाला गन्ने का जूस, कौन देगा गर्मी में ज्यादा एनर्जी

क्या आपके मन में भी ये ख्याल आया है कि coconut water और sugarcane juice में से गर्मी में कौन सा ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद होता है? चलिए आज हम आपको बताते हैं दोनों के फायदे और समझते हैं कौन सा ड्रिंक ज्यादा फायदेमंद होता है हीट वेव से बचने के लिए.

Coconut water Vs Sugarcane juice
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:12 PM IST
  • नारियल पानी के फायदे
  • गन्ने के जूस के फायदे

Coconut water vs sugarcane juice Which one keeps you hydrated in summer? गर्मियों के आते ही हम हाइड्रेशन और एनर्जी के लिए तरह-तरह का जूस पीना शुरू कर देते हैं. ज्यादातर लोग गन्ने का जूस या नारियल पानी पीना पसंद करते हैं. लेकिन पीते वक्त अकसर लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि दोनों में से कौन सा ड्रिंक तुरंत एनर्जी देता है. 

दोनों ही गर्मी में सबसे ज्यादा पीए जाने वाला ड्रिंक है. जहां गर्मियों में नारियल पानी का दाम 60 से 80 रुपए पड़ता है, वहीं गन्ने का जूस केवल 20 रुपए में बड़ा गिलास मिल जाता है. दोनों को इंस्टेंट एनर्जी का बेस्ट स्त्रोत माना जाता है. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कौन शरीर में तुरंत एनर्जी देकर गर्मी में राहत देता है और लू से बचाव करता है. 

नारियल पानी के 5 बड़े फायदे
1. तुरंत हाइड्रेशन देता है
नारियल पानी शरीर में पानी की कमी को बहुत तेजी से पूरा करता है. तेज धूप या बाहर से आने के बाद इसे पीने से गर्मी से शरीर को तुरंत राहत मिलती है.

2. इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर
इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो पसीने से निकले सॉल्ट्स की कमी पूरी करते हैं.

3. पेट के लिए हल्के
अगर गर्मी में पेट भारी लग रहा हो या एसिडिटी हो रही हो, तो नारियल पानी काफी सुकून दे सकता है.

4. नेचुरल और कम मीठा
इसमें प्राकृतिक मिठास होती है, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के पीने के लिए भी अच्छा होता है.

5. लू से बचाव में मददगार
धूप और गर्म हवाओं के असर को कम करने में यह काफी कारगर माना जाता है. इसे पीने से शरीर तुरंत ठंडा होता है. 

गन्ने के जूस के 5 फायदे
1. इंस्टेंट एनर्जी का बेहतरीन सोर्स
गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत ताकत देती है. थकान या कमजोरी में यह जल्दी असर दिखाता है.

2. ठंडक देता है
तेज गर्मी और लू में एक गिलास ठंडा गन्ने का जूस शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है और शरीर को ठंडा रखने में मददगार साबित होता है. 

3. कमजोरी दूर करता है
अगर धूप में ज्यादा देर रहने से शरीर ढीला लग रहा हो, तो गन्ने का जूस तुरंत से एनर्जी वापस लाने में मदद करता है.

4. किफायती विकल्प
नारियल पानी के मुकाबले यह काफी सस्ता होता है और आसानी से मिल जाता है.

5. लू और डिहाइड्रेशन में राहत
यह शरीर में ग्लूकोज की कमी को झट से पूरा करता है और गर्मी के असर को शरीर से तुरंत कम करता है.

दोनों में से बेहतर कौन? 
अगर बात तुरंत एनर्जी की करें, तो गन्ने का जूस ज्यादा तेजी से असर करता है क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर अधिक होती है. वहीं अगर बात हाइड्रेशन, मिनरल्स और लू से लंबे समय तक बचाव की हो, तो नारियल पानी बेहतर ड्रिंक माना जाता है.

सीधी बात करें तो थकान और कमजोरी के लिए गन्ने का जूस फायदेमंद है और हाइड्रेशन और हेल्थ के लिए नारियल पानी ज्यादा हेल्थी ऑप्शन है. दोनों अपने जगह हेल्थी ड्रिंक है. लेकिन अगर आपको अगर किसी खास तरह की समस्या है, जैसे डायबिटीज की तो आपके लिए गन्ने का जूस अवॉइड करना बेहतर होगा. 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED