Advertisement

Delhi zoo: दिल्ली के चिड़ियाघर देखने को मिलेंगे दो शावक, आठ महीने पहले ही हुआ था दोनों का जन्म

केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने छोटे शावकों का नामकारण भी किया है, एक का नाम अवनी और दूसरे शावक का नाम वियोम रखा है.

2 white tiger cubs
अनामिका गौड़
  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST
  • पर्यटक देख सकेंगे सफेद बाघ के शावक
  • आठ महीने पहले ही हुआ था दोनों का जन्म

वनजीव प्रेमियों के लिए अब अच्छी खबर है, दिल्ली के चिड़ियाघर में सफेद बाघिन के दो छोटे शावकों को अखाड़े में छोड़ा गया है. ये दोनों छोटे सफेद शावक अब दिल्ली के चिड़िया घर में ही रहेंगे.

केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने छोटे शावकों का नामकारण भी किया है, एक का नाम अवनी और दूसरे शावक का नाम वियोम रखा है.

सफेद बाघिन सीता ने आठ महीने पहले इन शावकों को दिल्ली के चिड़ियाघर में जन्म दिया था, सुरक्षा कारणों से दोनों शावको को चिड़ियाघर से अलग रखा गया था, अब दोनों शावक आठ महीने के हो गए हैं और पूरी तरह से अपने परिवार के साथ अखाड़े में रहने के लिए तैयार हैं.

सफेद शावक अभी आठ महीने के हैं तो अखाड़े में उनके खेलने का इंतजाम भी किया गया है. इनके लिए एक तालाब बनाया गया है जिसमें दोनों छोटे शावक खेल सकें.

दोनों छोटे शावकों को मिलाकर दिल्ली के चिड़ियाघर में सफेद बाघों को संख्या पांच हो गई है, सोमवार से शुक्रवार तक ही इन्हें लोगों के दीदार के लिए चिड़ियाघर में रखा जाएगा. दिल्ली चिड़ियाघर की डायरेक्टर ने बताया कि छोटे शावक धीरे-धीरे चिड़िया घर के माहौल में ढल सकें इसके लिए ये दिन निर्धारित किए गए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement