Cucumber Bitterness Remove Tips: कड़वा खीरा भी खाने पर लगेगा अच्छा, झट से ऐसे दूर करें कड़वाहट

Khira ka Kadwapan Kaise Door Kare: खीरे को सेहत का पावरहाउस कहा जाता है. गर्मियों में खीरा खाने से शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं. यह शरीर को अंदर से ठंडक देता है, हाइड्रेट रखता है और डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है. कई बार जब हम खीरा काटकर सलाद के रूप में खाते हैं तो यह कड़वा लगता है. आज हम आपको खीरे के कड़वेपन को दूर करने के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आजमाने के बाद कड़वा खीरा भी खाने पर अच्छा लगेगा. 

Cucumber Bitterness Remove Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

How To Remove Cucumber Bitterness: खीरा खाने में जहां स्वादिष्ट लगता है, वहीं सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. खीरे में पाए जाने वाले ढेर सारे पोषक तत्वों के कारण इसे सेहत का पावरहाउस कहा जाता है. खीरा में विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं. खीरा एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत है. 

खीरा में 95 से 96 प्रतिशत तक पानी पाया जाता है. ऐसे में  गर्मियों में खीरा खाने से शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं. यह गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडक देता है, हाइड्रेट रखता है और डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है. सलाद के रूप में खीरा खाना काफी पसंद किया जाता है. कई बार जब हम खीरा काटकर सलाद के रूप में खाते हैं तो यह कड़वा लगता है. आज हम आपको खीरे के कड़वेपन को दूर करने के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं, जिन्हें आजमाने के बाद कड़वा खीरा भी खाने पर अच्छा लगेगा. आपको मालूम हो कि कड़वा खीरा खाने से मूंह का स्वाद बिगड़ जाता है. 

ऐसे दूर करें खीरे की कड़वाहट 
1. खीरे के सिरों को काटकर रगड़ें
आप खीरा को पानी में अच्छी तरह धो लें. इसके बाद चाकू से खीरे के दोनों सिरों काट लें. फिर एक सिरे के कटे हुए भाग से खीरे को गोल-गोल रगड़ें. ऐसा करने से सफेद झाग निकलने लगेगा. अब फिर से खीरे के आगे और पीछे के हिस्‍से को थोड़ा सा काटकर खीरे से अलग कर दें. इस तरह से खीड़े की कड़वाहट दूर हो जाएगी. खीरा खाने लायक हो जाएगा. 

2. खीरे को बीच से काटें
खीरे की कड़वाहट दूर करने के लिए उसे पानी में धकर पोछ लें और फिर खिरे को बीच से चाकू की मदद से काटें. इसके बाद खीरे के अगले और पिछले हिस्‍से को काटकर हटा दें. ऐसा करने से खीरा कड़वा नहीं निकलेगा. 

3. खीरे पर नमक लगाकर रखें 
खीरे के दोनों सिरों को थोड़ा-थोड़ा काटकर अलग कर लें. इसके बाद खीरे पर नमक छिड़क कर एक-दो मिनट छोड़ दें. अब खीरे के कटे हिस्‍से की मदद से इसे रगड़ें. कुछ देर रगड़कर खीरे को थोड़ा और काट लें. कड़वापन दूर हो जाएगा. यदि आप खीरे को काटकर नमक के पानी में 5-10 मिनट के लिए छोड़ देंगे तब भी खीरे की कड़वाहट दूर हो जाएगी.

4. खीरे के टुकड़ों को ठंडे पानी में भिगोएं
खीरे की कड़वाहट दूर करने के लिए आप खीरे के टुकड़ों को ठंडे पानी में 5-10 मिनट भिगोकर रखें. ऐसा करने से खीरे का कड़वा स्वाद चला जाएगा. खीरा और ज्यादा फ्रेश लगेगा. 

5. ऐसे उतारें खीरे का छिलका
आपको मालूम हो कि खीरे की कड़वाहट अधिकतर उसके छिलके में होती है. ऐसे में खीरे का मोटा छिलका उतारें. ऐसा करने से खीरा का स्वाद अच्छा हो सकता है. 

6. सही खीरे का करें चुनाव 
खीरा खरीदते समय हमेशा ताजा, सख्त और हल्के हरे रंग का खीरा ही खरीदना चाहिए. अधिक पका या पीला खीरा अक्सर कड़वा होता है.


 

Read more!

RECOMMENDED