Advertisement

New Year की पार्टी का सामान लेने सास के साथ गई थी बहु, बाजार से lover के साथ हुई फुर्र, बहु की खोजबीन के लिए ससुर पहुँचा थाना

पीड़ित ससुर ने पुलिस से शिकायत कर बहु को खोजने की गुहार लगाई है, साथ ही आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा कि बहु मध्यप्रदेश की रहने वाली है, आरोपी भी वहीं का रहने वाला है.

Secret affair
gnttv.com
  • बांदा,
  • 05 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST
  • बहु हुई गायब 
  • आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला 

यूपी के बांदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी सास के साथ न्यू ईयर की पार्टी का सामान लेने बाजार गई थी… इधर सास सामान लेने में बिजी रही… और उधर बहु मौका पाकर अपने प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई. ससुर ने बहु की सभी जगह खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है. आखिर में ससुर ने थाना पहुंचकर बहु की खोजबीन की गुहार लगाई है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस के माध्यम से तलाश करनी शुरू कर दी है. आरोपी महिला के मायके मध्यप्रदेश का रहने वाला है. 

बहु हुई गायब 

बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र का है. जहां के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बहू एक जनवरी यानी नए साल के दिन बिसंडा कस्बे में बाजार सामान लेने गई थी, लेकिन अचानक बाजार से बहु लापता हो गई. बहु शाम को भी घर भी नहीं आई. उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. जानकारी हुई कि मध्यप्रदेश का रहने वाला एक युवक उसको बहला फुसलाकर भगा ले गया है. 

पीड़ित ससुर ने पुलिस से शिकायत कर बहु को खोजने की गुहार लगाई है, साथ ही आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है. बताया जा रहा कि बहु मध्यप्रदेश की रहने वाली है, आरोपी भी वहीं का रहने वाला है. शादी के अभी महज 3 साल ही हुए हैं. 

आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला 

एसएचओ बिसंडा श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि कस्बा बिसंडा के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बहू के लापता होने की शिकायत की है. जिस पर तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है. सर्विलांस के जरिए ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है. आरोपी मध्यप्रदेश का रहने वाला है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

(सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट)

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement