राजस्थान के डीग जिले के बेढ़म गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान एक 25 वर्षीय युवक जियो कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक ने नेटवर्क समस्या का समाधान नहीं होने पर टावर से कूदने की धमकी दी. मामले की जानकारी मिलती बड़ी संख्या में ग्रामीण व लोग मौके पर इकट्ठा हो गए.
टावर पर साढ़े 3 घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा-
लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस पर प्रशासन को दी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब साढ़े तीन घंटे तक समझाने के बाद युवक को नीचे उतर गया. इस दौरान मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.
एक महीने से नेटवर्क में दिक्कत-
डीग जिले के बीदाम गांव में बीते 1 महीने से मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में बेढ़म निवासी युवक पुष्कर गांव के एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की सूचना प्रशासन व जिओ कंपनी के कर्मचारियों को दी.
नेटवर्क की दिक्कत की गई दूर-
पुलिस और प्रशासन की समझाने के बाद युवक की मांग को गंभीरता से लेते हुए मौके पर कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों को बुलाया गया. तकनीकी कर्मचारियों ने टावर पर चल रही नेटवर्क संबंधी कमियों की जांच कर उन्हें दुरुस्त किया. उसके बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद युवक नीचे उतरा. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने युवक के वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. साथ ही टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने भी अपनी समस्या बताते हुए एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया.
मांग पूरी हुई तो नीचे उतरा युवक- पुलिस
एसएचओ वीरेंद्र ने बताया की करीब साढ़े तीन घंटे तक पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया. करीब एक महीने से नेटवर्क बेहद कमजोर चल रहा है. नेटवर्क की समस्या के कारण मोबाइल कॉल, इंटरनेट और ऑनलाइन काम प्रभावित हो रहे हैं. युवक ने महंगे रिचार्ज के बावजूद पर्याप्त नेटवर्क सुविधा नहीं मिलने की बात भी उठाई.
युवक की मांग पूरी होने के बाद वो नीचे उतरा. कंपनी के कर्मचारियों द्वारा नेटवर्क की समस्या को दूर करने के लिए तकनीकी टीम द्वारा काम शुरू किया गया है. इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि युवक नेटवर्क संबंधी समस्या को लेकर युवक टावर पर चढ़ा था. उसकी सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मोबाइल कंपनी के अधिकारी पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतर गया.
ये भी पढ़ें: