Advertisement

दिल्ली मेट्रो में चोरी करती थी टीचर...एक्सरे मशीन से उड़ा लेती थी महिलाओं के पर्स

मेट्रो के स्पेशल स्टाफ और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो में चोरी कर रहे एक स्पेशल चोर को पकड़ा है, जो काफी रईस चोर है. हालांकि यहां यह चोर पैसे से नहीं बुद्धि से रईस है. दरअसल दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मेट्रो में महिलाओं का बैग चुराने वाली एक पढ़ी-लिखी लड़की को गिरफ्तार किया है. इस लड़की ने चोरी की अलग-अलग चार वारदातों को अंजाम दिया था.

तनसीम हैदर
  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:15 PM IST
  • एमएससी में पोस्ट ग्रेजुएट है आरोपी
  • सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा

मेट्रो के स्पेशल स्टाफ और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो में चोरी कर रहे एक स्पेशल चोर को पकड़ा है, जो काफी रईस चोर है. हालांकि यहां यह चोर पैसे से नहीं बुद्धि से रईस है. दरअसल दिल्ली पुलिस ने शनिवार को मेट्रो में महिलाओं का बैग चुराने वाली एक पढ़ी-लिखी लड़की को गिरफ्तार किया है. इस लड़की ने चोरी की अलग-अलग चार वारदातों को अंजाम दिया था.
असल में जिस समय चेकिंग के दौरान महिलाएं अपना पर्स एक्सरे मशीन में डालकर चेकिंग के लिए जाती थीं उस समय मौका पाकर यह महिला उनका पर्स लेकर फरार हो जाती थी.

सीसीटीवी फुटेज में हुआ खुलासा
एक्सरे मशीन से ऐसी चोरी की लगातार वारदातें हो रही थी, जिससे सीआईएसएफ और मेट्रो पुलिस दोनों ही परेशान थे. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. चोरी की पहली वारदात 11 जनवरी को अंजू अरोड़ा ने एफआईआर दर्ज करते हुए लिखवाया कि उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पर गई थी और एक्स-रे मशीन में अपना बैग डाला, जिसके बाद उन्हें उनका बैग नहीं मिला. पुलिस ने सीसीटीवी देखा तो एक महिला बैग ले जाते हुए नजर आई. ठीक ऐसा ही सुमन के साथ भी हुआ. सुमन ने पुलिस को बताया कि उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पर जब उन्होंने अपना बैग एक्स-रे मशीन में डाला, उसके बाद बैग गायब हो गया. इस वारदात के बाद पुलिस को सीसीटीवी में वहीं लड़की बैग ले जाती दिखी, जिसके बाद पुलिस को उसपर शक हुआ.

कई महिलाओं ने दर्ज कराई रिपोर्ट
ठीक है ऐसा ही 24 जनवरी को तुलसी रानी के साथ हुआ. तुलसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की रिठाला मेट्रो स्टेशन पर उनका बैग गायब हो गया.  बैग में आधार कार्ड, मोबाइल फोन मौजूद था. 30 जनवरी को गुंजन श्रीपाल ने भी पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई और उन्होंने बताया उत्तम नगर मेट्रो स्टेशन पर जब उन्होंने अपना बैग मेट्रो एक्सरे मशीन में डाला तो वो गायब हो गया. बैग में आधार कार्ड और कैश मौजूद था. लगातार महिलाओं के बैग एक्स-रे मशीन से गायब हो रहे थे और एक ही महिला बैग ले जाते नजर आ रही थी.

पुलिस ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी और अलग-अलग स्टेशनों को अलर्ट कर दिया. करीब 20 दिन बाद सीसीटीवी में पुलिस को उत्तम नगर में वही महिला दिखाई दी. इस महिला को उत्तम नगर में एक पुरुष के साथ देखा गया. पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों की मदद से महिला को गिरफ्तार कर लिया.

एमएससी में पोस्ट ग्रेजुएट है आरोपी
गिरफ्तार लड़की गरिमा पांडे जागरण चौक उत्तम नगर की रहने वाली है. शुरुआत में उसने किसी भी वारदात में होने से अपना पल्ला झाड़ा, लेकिन जब पुलिस ने उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाई तो उसने अपना जुर्म कुबूल किया. फिलहाल पुलिस ने इस महिला के पास से दो सोने की नाक की कील, पांच मेट्रोकार्ड, एक रियल मी मोबाइल फोन, 5 डेबिट कार्ड, 9000 कैश रुपये और चोरी किए गए महिलाओं के पर्स बरामद किए हैं. हैरानी की बात यह है कि पकड़ी गई लड़की एमएससी माइक्रोबायोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट है और पैरामेडिकल टीचर की नौकरी करती है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement