Advertisement

उदयपुर के 5 स्टार होटल में पत्नी-बच्चों संग 10 दिन ठहरा टूरिस्ट, 5.74 लाख का बिल आया तो बोला- ट्रैवल एजेंसी देगी पैसे

थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट के अनुसार टूरिस्ट दिल्ली निवासी अनुराग यादव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ उदयपुर घुमने आया था और उस दौरान अनुराग यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ 5 स्टार होटल द ओबरॉय उदय विलास में ठहरने का निर्णय किया.

Udaipur 5-star hotel
पंकज शर्मा
  • उदयपुर,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:29 AM IST
  • पत्नी-बच्चों संग 10 दिन ठहरा टूरिस्ट
  • बिल देने की बारी आई तो ट्रैवल एजेंसी पर फोड़ा ठीकरा

राजस्थान के उदयपुर में घूमने आए दिल्ली के एक टूरिस्ट पर 5 स्टार होटल का 5.74 लाख रुपए का बिल बिना चुकाए फरार हो गया. टूरिस्ट अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ होटल द ओबेरॉय उदयविलास में 10 दिन तक ठहरा. इस दौरान परिवार ने होटल में ठहरने के साथ लंच, डिनर और दूसरी सुविधाओं का भी इस्तेमाल किया. चेकआउट के समय जब होटल ने 5.74 लाख रुपए का बिल थमाया तो टूरिस्ट ने भुगतान करने से इनकार कर दिया.

उसने होटल प्रबंधन से कहा कि इस बिल का भुगतान ट्रैवल एजेंसी करेगी. हालांकि, होटल की शिकायत के मुताबिक ट्रैवल एजेंसी ने ऐसी किसी भी डील से इनकार कर दिया. इसके बाद होटल के लायजनिंग मैनेजर रविंद्र सिंह ने उदयपुर के अंबामाता थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

12 अगस्त को ट्रैवल एजेंसी ने कराई थी बुकिंग
पुलिस के मुताबिक, 12 अगस्त को मेकर बाहा ट्रैवल एजेंसी की ओर से ई-मेल के जरिए दिल्ली निवासी अनुराग यादव के नाम से होटल में बुकिंग कराई गई थी. अनुराग अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 14 अगस्त को होटल पहुंचा. परिवार 23 अगस्त तक होटल में रुका. 10 दिन के दौरान परिवार ने होटल के कमरे के अलावा लंच, डिनर और अन्य सुविधाओं का इस्तेमाल किया. इन सभी सेवाओं का बिल मिलाकर कुल रकम 5.74 लाख रुपए पहुंच गई.

चेकआउट के समय भुगतान से किया इनकार
24 अगस्त को चेकआउट के समय होटल की ओर से अनुराग को 5.74 लाख रुपए का बिल दिया गया. आरोप है कि उसने बिल का भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया. अनुराग ने होटल कर्मचारियों से कहा कि उसने ट्रैवल एजेंसी के जरिए बुकिंग कराई है और होटल का बिल भी वही एजेंसी चुकाएगी. इसके बाद होटल प्रबंधन ने ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया. एजेंसी ने बताया कि अनुराग के होटल में ठहरने और बिल का भुगतान करने को लेकर उसके साथ ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हुई थी.

पुलिस को ट्रैवल एजेंसी से मिलीभगत का शक
मामला सामने आने के बाद अंबामाता थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला टूरिस्ट और ट्रैवल एजेंसी के बीच मिलीभगत से धोखाधड़ी का लग रहा है. हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी. पुलिस के अनुसार, अनुराग यादव दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है. अब पुलिस होटल बुकिंग, ट्रैवल एजेंसी और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement