Advertisement

स्कॉर्पियो का खतरनाक स्टंट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

यूपी के देवरिया में एक स्कॉर्पियो के खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक स्कॉर्पियो सड़क पर स्टंट कर रहा है. इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है. इसमें की लोग जख्मी भी हुए हैं.

Deoria Video Viral
राम प्रताप सिंह
  • देवरिया,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:36 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया के सलेमपुर कस्बे में एक ऐसा वाक्या सामना आया है, जिसने स्थानीय लोगों को डरा दिया है. नवमी की रात दुर्गा पूजा मेले में स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट किया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान कर रही है.

वायरल वीडियो में क्या है?
खतरनाक स्टंट का वीडियो सामने आया है. इस वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक स्कॉर्पियो सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रहा है. स्कॉर्पियो चलाने वाला शख्स तेजी से कार को सड़क पर इधर-उधर दौड़ाता है. आगे-पीछे ये भी नहीं देखता कि कौन आ रहा है और कौन जा रहा है? लोग इधर-उधर भाग रहे हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं गोद में बच्चों को लेकर इधर-उधर भाग रही हैं. हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा है.

इस दौरान एक शख्स सड़क पर गिर जाता है. उसके पास से ही स्कॉर्पियो निकलती है. इससे वो गुस्से में आ जाता है और पत्थर उठाकर स्कॉर्पियो पर मारता है. इस दौरान पुलिसवाले भी उसे दौड़ाते दिख रहे है. लेकिन उसको कोई फर्क नहीं पड़ता है. वो तेजी से स्कॉर्पियो लेकर आगे बढ़ जाता है.

स्टंटबाजी में कई लोग घायल-
बताय जा रहा है कि मेले में स्कॉर्पियो चालक द्वारा स्टंट किए जाने के दौरान कई लोगों के घायल भी हुए हैं. घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि घायलों की सही संख्या और उनकी हालत के बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस का क्या कहा है?
सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि थाना सलेमपुर क्षेत्रान्तर्गत एक अनियंत्रित सफेद स्कॉर्पियो का वीडियो संज्ञान में आया है. जिसके संबंध में वादी वीरेन्द्र प्रजापति, निवासी वार्ड नंबर 08, हरैया की तहरीर के आधार पर थाना सलेमपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. घटना में सम्मिलित सफेद स्कॉर्पियो को चिन्हित कर लिया गया है और प्रकरण में अग्रिम वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement