Healthy Breakfast And Snack Recipe: नाश्ता हो या फिर स्नैक्स, बच्चों से बड़ो को आएगी पसंद.. केवल एक चम्मच तेल से तैयार करें ये हेल्दी रेसिपी

आलू की ये रेसिपी काफी हेल्दी है साथ ही इसको सब चाहें सर्व किया जा सकता है. यह हेल्दी हैं क्योंकि इसमें काफी कम तेल का इस्तेमाल होता हैे.

Crispy Potato Breakfast Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:55 PM IST

आमतौर पर रोज नाश्ता खाने में बच्चों के नखरे होंते हैं. वह अकसर नई-नई डिमांड करते रहते हैं. ऐसे में रोज यह सोचना कि आज उनके लिए क्या नया बनाया जाएं, जो खाने में टेस्टी भी हो और पौष्टिक भी, इसका जवाब खोजना मुश्किल होता है. इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जो झटपट भी बनती है और बच्चों को पसंद भी जरूर आएगी. चलिए बताते हैं आपको आलू से बनने वाले इस क्रिस्पी नास्ते के बारे में.

करें बैटर की तैयारी
इस रेसिपी को बनाने एक कच्चा आलू लें और उसे ग्रेट कर लें. ध्यान रहे कि आलू का साइज थोड़ा बड़ा हो. साथ ही आलू को जब ग्रेट करें तो उसके लच्छे थोड़े मोटे-मोटे हो. ग्रेट करने के बाद उसमें आधा कप सूजी और उतना ही बेसन एड कर लें. साथ ही एक प्याज भी चॉप करके मिला दें. अगर चाहें तो गाजर को काटकर भी मिला लें. साथ ही इसमें धनिया भी एड करलें. अब इसमें पानी मिलाकर बैटर तैयार कर लें. इस बैटर में स्वादुसार नमक और मसालें भी मिला लें.

तैयार करें स्वाद का तड़का
अब गैस ऑन कर लें और एक पैन ले लें. इसमें थोड़ा सा तेल डाल गर्म कर लें. अब इसमें चौथाई चम्मच काली सरसों, चौथाई चम्मच जीरा डालें. दोनों चीज़ों के चटकने से बाद कटी हुई दो हरी मिर्च भी डाल लें. अगर लहसुन खाते हो तो दो कली लहसुन की काट कर उसे भी डाल दें. सबकुछ भुन जाने के बाज गैस की फ्लैम को कम दें.

कैसे करें बैटर को फाइनल 
अब अपने बैटर को पर थोड़ा सा तेल लगा कर उसे पैन में फैला लें. तेल की जरूरत इसलिए है ताकि बैटर चिपके नहीं. धीरे-धीरे बैटर को पैन में घुमाते रहे, जिससे वह चिपके नहीं. उसके बाद उसे पलट कर दूसरी तरफ से भी पका लें. जब दोनों तरफ से बैटर पूरा पक जाए तो उसे निकाल पर बोर्ड पर फैला लें. अब चाहें तो इसे फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें या फिर रूम टेंपरेचर पर ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा होने के बाद इसे पीच में काट लें और एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें.

जब करें मन, तब करें तैयार
अब जब भी इसको सर्व करने का मन करें. तो इसे कंटेनर से निकालें और थोड़े से तेल में शेलॉ फ्राई कर बच्चों को चाहें तो नाश्ते में या स्नैक्स के तौर पर सर्व करें. इस क्रिस्पी नाश्ते को खाने के बाद वह अगले दिन भी इसकी डिमांड कर सकते हैं.

 

Read more!

RECOMMENDED