Advertisement

Viral: सड़क पर कुत्ते को लगा 440 वोल्ट का करंट, वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर सांप जैसी दिखने वाली मछली नज़र आती है. कुत्ता पहले उस पर भौंकता है. फिर सांप समझकर उसे उठाकर दूर ले जाने की कोशिश करता है. जैसे ही कुत्ता मछली को अपने मुंह में उठाता है कुत्ते को जोर का झटका लगता है.

Dog
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

सोशल मीडिया पर आज कल एक कुत्ते का वीडियो खूब वायरल हो रहा है.  सड़क पर पड़ी एक सांप जैसी चीज को देख कुत्ते को बड़ा  हो धोखा हो गया, और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  कुत्ते ने जिसे सांप समझा वो मछली निकली और वो भी इतनी खतरनाक कि कुत्ते के होश उड़ गए. वायरल वीडियो में एक कुत्ता मछली को सांप समझकर मुंह से उठाने की कोशिश करता हुआ नज़र आता है. लेकिन वो मछली कुत्ते के पसीने छुड़ा देती है. 

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सड़क पर सांप जैसी दिखने वाली मछली नज़र आती है. कुत्ता पहले उस पर भौंकता है. फिर सांप समझकर उसे उठाकर दूर ले जाने की कोशिश करता है. जैसे ही कुत्ता मछली को अपने मुंह में उठाता है कुत्ते को जोर का झटका लगता है.  दरअसल, जिस मछली को सांप समझकर कुत्ता उठाता है वो कोई आम मछली नहीं होती, वो इलेक्ट्रिक ईल होती है. आप भी देखें ये वीडियो.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को खूब पंसद किया जा रहा है. अब तक 85 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को देख चुके हैं. वहीं हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement