Bijali Saving Tips: क्या आप जानते हैं बिजली बिल बचाने की तरकीब? ये है Electricity Bill सेविंग की धांसू ट्रिक, घर में बल्ब-पंखा... एसी-कूलर और फ्रिज होने पर भी एकदम कम देना होगा पैसा 

Electricity Bill Saving Tips: यदि आप बार-बार अधिक बिजली बिल आने से परेशान हैं तो आपकी यह समस्या दूर हो सकती है. बस आपको बिजली बिल बचाने के कुछ ट्रिक अपनाने होंगे. आइए बिजली बिल सेविंग की कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में जानते हैं. 

Electricity Bill Saving Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

Electricity Bill Reduction Tips: गांव हो या शहर अधिकांश लोग भारी-भरकम बिजली बिल आने से परेशान हैं. यदि आप बार-बार अधिक बिजली बिल आने से परेशान हैं तो आपकी यह समस्या दूर हो सकती है. बस आपको बिजली बिल बचाने के कुछ ट्रिक अपनाने होंगे. आइए बिजली बिल सेविंग की कुछ बेहतरीन तरीकों के बारे में जानते हैं. 

बिजली बिल कम करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स
1. फैंटम लोड करें कम: यदि आप बिजली बचाना चाहते हैं और कम बिल भरना चाहते हैं तो आपको फैंटम लोड कम करना होगा. आपको मालूम हो कि फैंटम लोड उस बिजली को कहते हैं, जो डिवाइस बंद होने पर भी इस्तेमाल करते हैं.  टीवी, मोबाइल चार्जर, कंप्यूटर, स्मार्ट फ्रिज आदि बंद होने के बावजूद बिजली खींचते हैं. टीवी या म्यूजिक प्लेयर स्टैंडबाय रहते हैं तो भी ये बिजली खाते हैं. चार्जर में फोन नहीं लगा है तो भी ये बिजली खींचता है. स्मार्ट डिवाइस जिनमें डिस्प्ले या इंटरनेट हमेशा चालू रहता है वे भी बिजली खर्च करते हैं. 

2. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को काम होने के बाद रखें बंद: आप जब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो इन्हें तुरंत बंद कर दें क्योंकि स्टैंडबाय मोड में भी उपकरण बिजली खपत करते हैं. मोबाइल चार्जर, सेट-टॉप बॉक्स और टीवी को प्लग से बंद करने की आदत डालें. टीवी या पुराने म्यूजिक प्लेयर को अनप्लग करें. चार्जर से फोन को हटाने के बाद अनप्लग करें. पुराने फोन या लैंप जो अब काम नहीं आते उन्हें हटा दें. यदि बार-बार अनप्लग करना मुश्किल हो, तो स्मार्ट प्लग या सर्ज प्रोटेक्टर लें. ये एक बटन से कई डिवाइस बंद कर सकते हैं.

3. ...तो स्विच कर दें ऑफ: आप जब भी किसी कमरे से बाहर निकलें तो इस बात जरूर ध्यान रखें कि कहीं कमरे में लाइट या फैन तो ऑन नहीं है. यदि स्विच ऑन है तो तुरंत ऑफ कर दें. इस बात कि कोशिश करें कि बेवजह कोई भी होम अप्लायंस इस्तेमाल न हो रहा हो. 

4. एलईडी बल्ब का करें इस्तेमाल: ओल्ड इनकंडेसेंट व सीएफएल बल्बों की तुलना में एलईडी बल्ब कम बिजली खपत करते हैं. ऐसे में आप बिजली बचाने के लिए एलईडी बल्ब का इस्तेमाल अपने घर और ऑफिस में कर सकते हैं. एलईडी बल्ब जल्दी खराब भी नहीं होते हैं. 40W ट्यूब लाइट को 18W एलईडी से बदलने पर 4 लाइट्स वाले घर में 10 घंटे इस्तेमाल पर महीने में करीब 26 यूनिट की कटौती हो सकती है. 

5. ऐसे करें पंखे और एसी का इस्तेमाल: आप बिजली बचाने के लिए गर्मी में एसी की जगह पंखे का अधिक इस्तेमाल कर सकते हैं. एसी का इस्तेमाल यदि आप कर रहे हैं तो तापमान को 24-26°C पर सेट करें. इससे बिजली की खपत कम होती है. आपको मालूम हो कि पुराने 80 वॉट के सीलिंग फैन यदि दिन में 20 घंटे चलते हैं तो महीने में करीब 48 यूनिट खा जाते हैं. ऐसे में तीन फैन को BLDC मॉडल से बदलने पर लगभग 87 यूनिट की बचत हो सकती है. 

6. स्टार रेटिंग का रखें ध्यान: किसी भी बिजली उपकरण को खरीदते समय ऊर्जा स्टार रेटिंग वाले उपकरण चुनें. ये उपकरण कम बिजली का इस्तेमाल करते हैं और अधिक ऊर्जा दक्ष होते हैं.

7. ...तो बिजली की खपत होती है कम: यदि आपने अपने घर या ऑफिस में एसी लगा रखा है तो इसके कंडेंसर कॉइल्स को हर 15 दिन में साफ करें. ऐसा करने से कूलिंग तो बेहतर होती ही है साथ में बिजली की खपत भी कम होती है. 

8. फ्रिज और वॉशिंग मशीन का करें सही इस्तेमाल: यदि आप बिजली बचाना चाहते हैं तो आपको फ्रिज और वॉशिंग मशीन को सही इस्तेमाल करना होगा. फ्रिज का तापमान सही सेटिंग पर रखें, बार-बार फ्रिज का दरवाजा न खोलें. वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल सिर्फ फुल लोड होने पर करें ताकि ऊर्जा का अधिकतम उपयोग हो सके.

9. आ रही सूरज की रोशनी तो लाइट कर दें बंद: यदि आपके घर में खिड़की, दरवाजा और रोशनदान से सूरज की रोशनी आ रही है तो घर की ट्यूबलाइट, बल्ब और दूसरे रोशनी करने वाले उपकरणों को बंद कर देना चाहिए. 

 

Read more!

RECOMMENDED