सड़क पर सिगरेट फेंकना पड़ा महंगा, अब भरना होगा 55 हजार से ज्यादा का जुर्माना

England मे एक शख्स पर सड़क पर सिगरेट फेंकने के लिए 55 हजार से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है.

Cigarrete ends (Photo: Unsplash)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST
  • ग्लॉस्टरशायर में हुआ यह मामला

इंग्लैंड के ग्लॉस्टरशायर में काउंसिल स्टाफ के सामने फर्श पर सिगरेट फेंकने के बाद व्यक्ति पर 558 पाउंड यानी 55,665 रुपए का जुर्माना लगाया गया है. एलेक्स डेविस थॉर्नबरी, ग्लॉस्टरशायर में काउंसिल स्टाफ के सामने 20 मीटर दूरी पर चल रहे थे, जब उन्होंने अपनी सिगरेट सड़क पर गिरा दी और टहलते हुए निकल गए.

इसके बाद, स्ट्रीट एंफोर्समेंट अफसर ने उनसे संपर्क किया और कूड़ा फैलाने के लिए उन्हें पेनल्टी नोटिस दिया. यह नोटिस एलेक्स को अगस्त 2022 में दिया गया था. लेकिन एलेक्स ने प्रारंभिक £150 के शुल्क का भुगतान नहीं किया. और अब हाल ही में, सोमवार को ब्रिस्टल मजिस्ट्रेट अदालत में उसे कूड़ा फैलाने का दोषी पाया.

5 महीनों में बढ़ा फाइन
अब एलेक्स को £220 का जुर्माना देने का आदेश दिया गया. साथ ही £250 की लागत और £88 विक्टिम सरचार्ज भी उन्हें देना होगा. ऐसे में कुल जुर्माना 558 पाउंड हो गया.  

साउथ ग्लॉस्टरशायर काउंसिल में पर्यावरण प्रवर्तन के लिए जिम्मेदार कैबिनेट सदस्य, काउंसलर राचेल हंट ने मीडिया से कहा कि सिगरेट एंड्स सबसे कॉमन कुड़ा है जो सड़कों पर मिलते हैं. इन्हें गलने में भी 18 महीने से 10 साल तक का समय लग सकता है. इसलिए सिगरेट कभी भी ऐसे खुले में नहीं फेंकनी चाहिए. 

इससे पहले भी लगा है फाइन 
इशसे पहले 51 वर्षीय जाइल्स केल्च पर जुर्माना लगाया गया था जब उन्हें को एक  केंट के फेवरशम में सड़क पर सिगरेट फेंकते हुए देखा गया था. हालांकि, केल्च ने  स्वेल बोरो काउंसिल के 'अनैतिक' दृष्टिकोण की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पर्याप्त डस्टबिन उपलब्ध नहीं कराए हैं. 

 

Read more!

RECOMMENDED