Advertisement

Real Life Love Story: परिवार ने किया विरोध, प्रेमिका ने अस्पताल पहुंचकर प्रेमी संग ले लिए सात फेरे!

वहीं आलोक के दोस्तों से रीना को इस घटना की जानकारी लग गई. वह काफी परेशान हो गई, साथ जीने मरने की कसमें ,जो दोनों ने साथ में किए थे उसके जेहन में दौड़ने लगे. जिसके बाद रीना सारे रिश्ते तोड़कर भागते हुए अस्पताल पहुंची.

अस्पताल बना मंडप
gnttv.com
  • धनबाद ,
  • 27 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST
  • अस्पताल बना मंडप
  • प्रेमी ने भरी प्रेमिका की मांग

मंदिर हो या कोर्ट या फिर थाना में प्रेमी जोड़े की शादी रचाने की खबरें अक्सर सुनने को मिलती है. लेकिन ऐसा शायद ही सुना होगा कि किसी प्रेमी जोड़े ने अस्पताल में शादी रचा ली. धनबाद की यह कहानी पूरी फिल्मी जरूर है लेकिन यह रील लाइफ नहीं बल्कि रियल लाइफ स्टोरी है. अस्पताल में इलाजरत प्रेमी से प्रेमिका ने शादी रचाई है. प्रेमी के हाथ में स्लाइन लगी थी. स्लाइन लगे हाथ से ही प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र भी पहनाया. अस्पताल के मरीज इस शादी के गवाह बने और बेड शादी का मंडप. 

2 साल से एक दूसरे से करते हैं प्रेम 
दरअसल, निरसा के कुमारडूबी के रहने वाले आलोक वर्मा और वहीं की रहने वाली रीना दोनों के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. लेकिन रीना के परिवार वालों को यह रिश्ता पसंद नहीं था. इस वजह से रीना शादी से इनकार कर रही थी. आलोक, रीना को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुई. जब साथ जीना नहीं तो अकेले मर जाने का फैसला आलोक ने लिया. जिसके बाद आलोक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. आलोक के द्वारा जहर खाने के बाद उसके परिजनों ने SNMMCH अस्पताल में लेकर भर्ती कराया. 

रीना के परिवार ने की थी रोकने की कोशिश 
वहीं आलोक के दोस्तों से रीना को इस घटना की जानकारी लग गई. वह काफी परेशान हो गई, साथ जीने मरने की कसमें ,जो दोनों ने साथ में किए थे उसके जेहन में दौड़ने लगे. जिसके बाद रीना सारे रिश्ते तोड़कर भागते हुए अस्पताल पहुंची. रीना के परिवार वाले उसे रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रेम के आगे किसी का जोर कहां चलता है? अस्पताल पहुंचने पर रीना को आलोक बेड पर पड़ा मिला. हाथों में स्लाइन लगी हुई थी. दोनों एक दूसरे लिपट के रो पड़े. फिर क्या था दोस्तों ने प्रेमिका के लिए शादी का जोड़ा मंगलसूत्र और सिंदूर लाए. फिर अस्पताल के बेड पर ही दोनों जीवन के परिणय सूत्र में बंध गए. 

आलोक वर्मा.कहते हैं, “एक लड़की से प्यार करते थे उस लड़की से शादी करना चाहते थे लेकिन घर वाले राजी नहीं थे. लड़की के घर वाले दूसरे से शादी करवाना चाहते थे. फिर हम गलत कदम उठा लिए और अस्पताल में भर्ती कर दिया. फिर जब लड़की को पता चला तो लड़की अस्पताल पहुंच गई और हमने अस्पताल में ही शादी कर ली.”

(सिथुन मोदक की रिपोर्ट)  

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement