Advertisement

Faridkot: ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड को माला पहनाकर और लड्डू खिलाकर किया गया स्वागत, जानें क्यों?

पंजाब के फरीदकोट के कोटकपूरा रेलवे स्टेशन पर जब श्री नांदेड़ साहिब से आने वाली साप्ताहिक ट्रेन पहली बार पहुंची तो लोगों ने इस ट्रेन का जोरदार स्वागत किया. लोगों ने ड्राइवर और गार्ड को फूल-मालाओं से स्वागत किया. इसके साथ ही लड्डू भी बांटे गए.

Train Driver (Photo/Meta AI)
gnttv.com
  • फरीदकोट, पंजाब,
  • 13 जून 2025,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

पंजाब के फ़रीदकोट के कोटकपूरा रेलवे स्टेशन पर आज उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब सरहदी इलाके फिरोजपुर से श्री नांदेड़ साहिब के लिए यहां से पहली ट्रेन शुरू हुई. यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन है. ट्रेन के पहली बार कोटकपूरा स्टेशन पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया. शहर के लोगों और यात्रियों ने फूल-माला और लड्डू खिलाकर ट्रेन का भव्य स्वागत किया. लोगों ने केंद्र सरकार और रेलवे विभाग का आभार जताया और इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया. 

ड्राइवर और गार्ड का फूल-मालाओं के स्वागत-
फिरोजपुर से श्री नांदेड़ साहिब के लिए कोटकपूरा स्टेशन से पहली ट्रेन शुरू हुई. जब ये ट्रेन कोटकपूरा स्टेशन पहुंची तो लोगों ने इसका भव्य स्वागत किया. इस मौके पर ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड और स्टेशन मास्टर को माला पहनाकर सम्मानित किया गया. यात्रियों के लिए ठंडे मीठे जल की छबील लगाकर सेवा की गई. यात्रियों को मीठे चावल का प्रसाद भी दिया गया.

दूसरे ट्रेनें चलाने की भी मांग-
कोटकापुरे से श्री नांदेड़ साहिब के लिए जा रहे यात्रियों से बात की गई तो उन्होंने रेलवे विभाग का धन्यवाद किया और कहा कि यह यात्रियों के लिए खास कर सरहदी इलाकों के यात्रियों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है. श्री नांदेड़ साहिब के लिए पहली ट्रेन चलने पर बेहद खुशी महसूस हो रही है और रेलवे का धन्यवाद किया जा रहा है. लोगों ने मांग की है कि इस तरह की ट्रेन और भी चलाई जाए, जिससे यात्री धार्मिक स्थान के दर्शन कर सके.

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात-
रेलवे संघर्ष समिति ने बताया कि पिछले लंबे समय से स्ट्रेंथ ट्रेन की मांग चल रही थी, जो आज पूरी हुई है. हम रेलवे विभाग और केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने इस ट्रेन को चलाने की इजाजत दी. यात्री और श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रही है. हमारी मांग है कि यहां से और भी ट्रेन चालू चलाई जाए.

ट्रेन ड्राइवर ने जाहिर की खुशी-
ट्रेन के ड्राइवर ने भी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह फिरोजपुर फरीदकोट इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है. इस ट्रेन से आम लोगों और श्रद्धालुओं को बहुत फायदा होगा. ये ट्रेन जब इस स्टेशन पर पहुंची तो लोगों ने इसका स्वागत किया. इससे उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

(प्रेम कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement