हर साल फादर्स डे आते ही लोग अपने पिता के लिए गिफ्ट तलाशने लगते हैं. अक्सर आखिरी समय में लोग मग, टाई, परफ्यूम या अन्य गिफ्ट खरीद लेते हैं. लेकिन ज्यादातर पिता महंगे या दिखावटी गिफ्ट से ज्यादा उन चीजों को पसंद करते हैं, जिनमें अपनापन और भावनाएं जुड़ी हों. अगर आप फादर्स डे 2026 पर अपने पापा को कुछ खास देना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे गिफ्ट्स आइडिया के बारे में. जो आपके पिता का खूब पसंद आएंगे.
यादों से भरा फोटो कलेक्शन
पुरानी तस्वीरों और परिवार के खास पलों को एक एल्बम या फोटो कलेक्शन में सजाकर गिफ्ट किया जा सकता है. यह ऐसा गिफ्ट है जो हर बार देखने पर पुरानी यादें ताजा कर देगा.
लेटर
डिजिटल दौर में हाथ से लिखा गया एक छोटा सा लेटर बेहद खास महसूस होता है. इस खत में अपने मन की बाच लिखें.
परिवार के साथ क्वालिटी टाइम
कई बार सबसे कीमती गिफ्ट कोई वस्तु नहीं, बल्कि समय होता है. फादर्स डे पर परिवार के साथ डिनर, छोटी ट्रिप या घर पर खास सेलिब्रेशन उन्हें बेहद खुशी दे सकता है.
पसंदीदा किताबें या हॉबी किट
अगर आपके पिता पढ़ने के शौकीन हैं तो उनको आप उनकी पसंदीदा किताबें दे सकते हैं. वहीं गार्डनिंग, पेंटिंग या म्यूजिक जैसी हॉबी से जुड़े सामान भी उन्हें खुश कर सकते हैं.
टेक्नोलॉजी गिफ्ट्स
अगर आपके पिता गैजेट्स पसंद करते हैं, तो वायरलेस ईयरबड्स, ब्लूटूथ स्पीकर, ई-बुक रीडर या स्मार्ट होम डिवाइस भी बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.
हेल्थ और फिटनेस से जुड़ा गिफ्ट
अगर आपके पिता अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं, तो स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड, योगा मैट या हेल्थ चेकअप पैकेज अच्छा विकल्प हो सकता है. इससे उन्हें अपनी फिटनेस ट्रैक करने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें: