Advertisement

Fitkari for Healthy Hair: हेयर फॉल और डैंड्रफ से हैं परेशान... तो बालों पर लगाएं फिटकरी... और फिर देखें कमाल

Alum is Beneficial for Hair: यदि आप हेयर फॉल और डैंड्रफ से हैं परेशान तो आपकी परेशानी एक छोटी सी फिटकरी दूर कर सकती है. जी हां, बालों के लिए फिटकरी को रामबाण मना जाता है. हम आपको बता रहे हैं फिटकरी को बालों में कैसे लगाना है?

Fitkari for Healthy Hair
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

Get Rid of Hair Fall with Alum: आज के समय में शायद ही ऐसा कोई हो, जो बालों के झड़ने की समस्या से परेशान न हों. बारिश के मौसम में तो हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या और बढ़ जाती है. यदि आप हेयर फॉल और डैंड्रफ से हैं परेशान तो आपकी परेशानी एक छोटी सी फिटकरी दूर कर सकती है. जी हां, बालों के लिए फिटकरी को रामबाण मना जाता है. आपको मालूम हो कि फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरिया और फंगस को कम करने में मदद कर सकते हैं. फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण स्कैल्प पर जमा गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ करने के साथ डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद कर सकती है. हम आपको बता रहे हैं फिटकरी को बालों में कैसे लगाना है?

ऐसे लगाएं बालों में फिटकरी 
1. फिटकरी और गुलाब जाल

आप फिटकरी को गुलाब जल में मिलाकर बालों पर लगा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आप फिटकरी का पाउडर लें. इसके बाद गुलाब जल दें. अब फिटकरी और गुलाब जल को मिलाकर पतला पेस्ट बना लें. फिर इस फिटकरी और गुलाब जल के पेस्ट को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं. इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को अच्छी तरह से धो लें. आपको मालूम हो कि इस दिन बालों में शैंपू न लगाएं आप अगले दिन बालों में शैंपू लाकर स्नान कर सकते हैं. 

2. फिटकरी और नारियल तेल 
यदि आपके बाल झड़ रहे हैं और डैंड्रफ की समस्या है तो आप फिटकरी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले फिटकरी का पाउडर और नारियल तेल लेना होगा. अब आप दो बड़े चम्मच हल्के गर्म नारियल तेल में एक छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर मिलाएं. फिर इस पेस्ट को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं. अब इस पेस्ट को 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें. ऐसा महीने में कुछ दिन करने से हेयर फॉल नहीं होगा और डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा. 

3. फिटकरी और अंडा 
यदि आपके बाल झड़ रहे हैं और डैंड्रफ की समस्या है तो आप फिटकरी और अंड़ा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप फिटकरी के पाउडर में एक अंडा मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. फिर इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाएं. इसको लगाने के 20 से 30 मिनट बाद बालों को पानी से धो लें और फिर शैंपू कर लें. ऐसा कुछ दिन करने से हेयर फॉल की समस्या दूर हो जाएगी. डैंड्रफ भी दूर हो जाएंगे. 

फिटकरी लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • फिटकरी कुछ लोगों के स्कैल्प को रूखा या इरिटेट कर सकती है. ऐसे में इसे पूरे सिर पर लगाने से पहले हाथ या स्कैल्प के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट कर लेना चाहिए. 
  • बालों पर फिटकरी का इस्तेमाल हफ्ते में एक से दो बार से ज्यादा करने से बचें.
  • डैंड्रफ लगातार बना रहता है, स्कैल्प पर ज्यादा खुजली, लालिमा या घाव हो रहे हैं तो डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लिए बिना बालों में फिटकरी न लगाएं.
     

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement