बारिश के मौसम में फूलों से भर जाएगा आपका घर और बगीचा, बस लगा लें ये 5 फूलों वाले पौधे...

बारिश के मौसम में मिट्टी लंबे समय तक नम रहती है और वातावरण में पर्याप्त नमी होती है. यही वजह है कि पौधों की कटिंग जल्दी जड़ें बना लेती है. सही मिट्टी और अच्छे ड्रेनेज वाले गमले का इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में पौधे बढ़ने लगते हैं.

Grow Beautiful Flowers at Home
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:52 PM IST

मानसून का मौसम सिर्फ गर्मी से राहत ही नहीं देता, बल्कि गार्डनिंग के लिए भी सबसे बेहतरीन समय माना जाता है. हवा में नमी और बारिश की वजह से पौधों की कटिंग तेजी से जड़ पकड़ती है. अगर आप भी अपने घर, बालकनी या छत को रंग-बिरंगे फूलों से सजाना चाहते हैं, तो नर्सरी से महंगे पौधे खरीदने की जरूरत नहीं है. गार्डनिंग एक्सपर्ट अन्नू और वरुण के मुताबिक, बारिश के मौसम में कुछ फूलों के पौधों की छोटी-सी कटिंग लगाकर आसानी से नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं.

मानसून में क्यों सफल होती है कटिंग
बारिश के मौसम में मिट्टी लंबे समय तक नम रहती है और वातावरण में पर्याप्त नमी होती है. यही वजह है कि पौधों की कटिंग जल्दी जड़ें बना लेती है. सही मिट्टी और अच्छे ड्रेनेज वाले गमले का इस्तेमाल करने से कुछ ही हफ्तों में पौधे बढ़ने लगते हैं.

चंपा 
माली के अनुसार, मानसून में चंपा की कटिंग सबसे जल्दी सफल होती है. इसके लिए 6 से 8 इंच लंबी और पेंसिल जितनी मोटी टहनी लें. इसे सीधे मिट्टी में लगाने के बजाय 1 से 2 दिन छायादार जगह पर रखें ताकि कटा हुआ हिस्सा सूख जाए. इसके बाद इसे भुरभुरी और पानी निकालने वाली मिट्टी में लगा दें. कुछ ही समय में इसमें नई पत्तियां और सुगंधित फूल आने लगेंगे.

कनेर और मधुमालती 
कनेर एक मजबूत पौधा है, जिसमें पीले, गुलाबी, लाल और सफेद रंग के आकर्षक फूल खिलते हैं. इसकी सेमी हार्डवुड टहनी लेकर नीचे की पत्तियां हटा दें और 45 डिग्री के कोण पर मिट्टी में लगा दें. बारिश की नमी से इसकी जड़ें तेजी से विकसित होती हैं.

अगर आप घर की दीवार, बालकनी या मुख्य दरवाजे को फूलों से सजाना चाहते हैं, तो मधुमालती सबसे अच्छा विकल्प है. इसकी 5 से 6 इंच लंबी टहनी, जिसमें छोटे-छोटे नोड हों, काटकर मिट्टी और खाद के हल्के मिश्रण में लगा दें. नियमित नमी मिलने पर यह तेजी से बढ़ती है और रंग बदलने वाले खूबसूरत फूल देती है.

चांदनी और सदाबहार 
चांदनी का पौधा अपने सफेद फूलों के लिए जाना जाता है. इसकी 5 इंच लंबी कोमल या मध्यम मोटाई की टहनी काटकर नम मिट्टी में लगा दें. लगभग 15 से 20 दिनों में इसमें नई जड़ें निकल आती हैं.

वहीं, सदाबहार ऐसा पौधा है जिसमें सालभर फूल खिलते हैं. इसकी 3 से 4 इंच लंबी स्वस्थ शाखा काटकर आधा इंच गहराई तक मिट्टी में दबा दें. एक सप्ताह के भीतर इसमें नई पत्तियां निकलने लगती हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED