Tips To Keep Food Safe During Summers: गर्मी के मौसम में खाना जल्दी खराब होने का डर सताते रहता है. कभी-कभार भोजन ज्यादा बन जाता है. ऐसे में खाना को लंबे समय तक फ्रेश रखने की परेशानी और बढ़ जाती है. आज आम आपको कुछ ऐसे फूड सेफ्टी टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप प्रचंड गर्मी में भी भोजन को घंटों ताजा रख सकते हैं. आपको मालूम हो कि गर्मी के मौसम में तापमान अधिक होने के चलते खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं क्योंकि ऐसे में बैक्टीरिया अधिक तेजी से बढ़ते हैं. गर्मी में सबसे पहले दाल खराब होती है. आप यदि खाना को जल्दी खराब होने से बचाना चाह रहे हैं तो साफ-सफाई और भोजन के सही स्टोरेज का ध्यान रखें.
खाना को फ्रेश रखने के आसान टिप्स
1. खाना बनाने के तुरंत बाद खा लें: यदि आप चाहते हैं कि खाना जल्दी खराब न हो तो आप खाना बनने के एक से दो घंटे के अंदर इसे जरूर खा लें. आपको मालूम हो कि गर्मी के मौसम में खाना अधिक देर तक बाहर रहे तो इनमें बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं, जो भोजन को खराब करने लगते हैं.
2. रखें फ्रिज में: भोजन बच जाने के बाद इसे तुरंत फ्रिज में रख देना चाहिए. इससे खाना लंबे समय तक प्रेश रहता है.
3. ऐसे भी रख सकते हैं खाना: यदि आपके पास फ्रिज नहीं है तो एक बर्तन में पानी डालकर उसके ऊपर खाने वाला कटोरा रख दें. इससे खाना जल्दी खराब नहीं होगा और लंबे समय तक ताजा बना रहेगा.
4. बनाएं ताजा खाना: शिशु और बच्चों के लिए हमेशा ताजा खाना ही बनाना चाहिए.
5. नए बर्तन में रखें खाना: यदि खाना खाने के बाद भी बच गया है तो बचा हुआ भोजन पुराने बर्तन से निकालकर हमेशा नए बर्तन में रखना चाहिए. इससे खाना लंबे समय तक प्रेश रहता है.
6. फ्रिज में बहुत अधिक गर्म खाना न रखें: बहुत ज्यादा गर्म खाना फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. भोजन को ठंडा करके ही फ्रिज में रखें. इससे खाना जल्दी खराब नहीं होगा.
7. बहुत दिनों का बासी खाना न खाएं: एक दिन से अधिक पुराना भोजन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. बहुत दिनों का बासी खाना खाने से तबीयत खराब हो सकती है.
8. बासी खाने को फ्रेश बनी चीजों के साथ न मिलाएं: कभी भी बचे हुए भोजन को फ्रेश बनी चीजों के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से भी आपकी तबीयत खराब हो सकती है.
9. बार-बार गर्म न करें खाना: खाने को बार-बार गर्म नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से इसका पोषण कम हो जाता है.
10. साफ चम्मच का करें इस्तेमाल: खाना को निकालते समय हमेशा साफ और सूखा चम्मच इस्तेमाल करें ताकि भोजन में बैक्टीरिया न जाएं.
कैसे जानें खाना हो गया है खराब?
खाना से खट्टी या अजीब गंध आए तो समझें खाना खराब हो गया है. यदि दाल से तेज खट्टी या बदबूदार गंध आए तो समझ जाएं कि यह खराब हो गई है. किसी भी खाना का स्वाद अचानक बदल जाए, यह खट्टा या अजीब लगे तो इसे खाना नहीं चाहिए. यदि दाला या किसी और व्यंजन की सतह पर झाग, परत या फंगस जैसा दिखे तो ये खराब होने के संकेत हैं.