Advertisement

Friendship Day 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे, जानें भारत में किस दिन मनता है मित्रता दिवस और क्या है इतिहास?

Friendship Day Date And History: हर साल दो बार फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे 30 जुलाई को मनाया जाता है. भारत सहित कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट किया जाता है. इस बार भारत में 2 अगस्त 2026 को फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस मनाया जाएगा. आइए जानते हैं  फ्रेंडशिप डे का इतिहास और इसको मनाने का उद्देश्य क्या है? 

Friendship Day 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

Friendship Day Kab Hai 2026: सच्चे दोस्त बहुत ही किस्मत से मिलते हैं. दोस्त खुशी हो गम हर समय साथ देते हैं. दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो बिना किसी स्वार्थ के होता है. इस खास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस मनाया जाता है. फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोग अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड, गिफ्ट और संदेश भेजकर उन्हें खास महसूस कराते हैं. 

भारत में इस दिन मनाया जाएगा फ्रेंडशिप डे
पूरी दुनिया में हर साल दो बार फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र यानी यूनाइटेड नेशन (UN) हर साल 30 जुलाई को इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप मनाता है. संयुक्त राष्ट्र ने साल 2011 में वैश्विक मित्रता दिवस को मनाने की मान्यता दी थी. उसी समय से यह डे 30 जुलाई को मनाया जा रहा है. उधर, भारत, अमेरिका सहित कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाने की परंपरा है. इस दिवस को मनाने की शुरुआत 20वीं सदी में हुई थी. इस साल भारत में फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त 2026 को है.

फ्रेंडशिप डे मनाने का क्या है उद्देश्य
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे और अगस्त के पहले रविवार को मनाए जाने वाले फ्रेंडशिप डे का उद्देश्य उद्देश्य अलग-अलग है. आपको मालूम हो कि 31 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे दो या अधिक देशों के बीच दोस्ती, शांति और देशों के बीच सहयोग का संदेश देने के लिए मनाया जाता है. इस दिन का संदेश सिर्फ व्यक्तिगत दोस्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक भाईचारे और सहयोग का प्रतीक भी माना जाता है. उधर, अगस्त के पहले रविवार को दोस्ती दिवस लोगों के बीच व्यक्तिगत रिश्तों और दोस्ती का जश्न मनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. अगस्त के पहले रविवार वाले फ्रेंडशिप डे के दिन मित्र एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड, ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट और शुभकामना संदेश देकर अपने दोस्ती के रिश्ते को और खास बनाते हैं. इस तरह से इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे और अगस्त के पहले रविवार वाला दोस्ती दिवस दोनों दोस्ती को समर्पित हैं, लेकिन उनका उद्देश्य अलग है.

सबसे पहले 1958 में हुई थी इस दिवस को मनाने की शुरुआत
आपको मालूम हो कि दोस्ती को समर्पित इस दिन को मनाने की सबसे पहले शुरुआत 1958 में पराग्वे की संस्था वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड ने की थी. बाद में साल 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल डे ऑफ फ्रेंडशिप घोषित किया. फ्रेंडशिप डे का मकसद दोस्ती, भरोसे और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना है. यह दिन हमें उन लोगों का शुक्रिया अदा करने का मौका देता है, जिन्होंने हर सुख-दुख में हमारा साथ निभाया हो.

फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों को भेजें ये संदेश
1. हैप्पी फ्रेंडशिप डे, आपकी दोस्ती मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत पूंजी है.
सच्चे दोस्त जिंदगी को आसान और खुशियों से भर देते हैं... हैप्पी फ्रेंडशिप डे.

2. दूरी चाहे कितनी भी हो, दोस्ती हमेशा दिलों को जोड़े रखती है.
हर याद खूबसूरत है, क्योंकि उसमें आपका साथ है.
आपकी दोस्ती के लिए दिल से शुक्रिया, हमेशा ऐसे ही साथ बने रहिए.

3. दोस्ती वो नहीं जो हर रोज मिले,
दोस्ती वो है जो हर पल दिल में रहे.
मित्रता दिवस की शुभकामनाएं!

4. दोस्ती का रिश्ता सबसे अनमोल होता है,
इसे हमेशा प्यार और विश्वास से निभाइए.
मित्रता दिवस की शुभकामनाएं!

5. दोस्ती की खुशबू हमेशा महकती रहे,
आपकी जिंदगी खुशियों से भरती रहे.
मित्रता दिवस की शुभकामनाएं!

6. दोस्ती कोई खोज नहीं होती
दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती
अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना
क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।

7. सच्चे दोस्त वही होते हैं, जो रोने की वजह नहीं,
बल्कि मुस्कुराने की वजह बनते हैं.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे, मेरे यार!

8. ना किसी से दुश्मनी, ना किसी से कोई गिला,
मुझे तो किस्मत से दुनिया का सबसे प्यारा दोस्त मिला.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

9. किस्मत वाले हैं वो लोग जिन्हें तुम्हारी जैसी 
निस्वार्थ और सच्ची दोस्ती मिली है.
मेरे जीवन में होने के लिए शुक्रिया!

10. वक्त बदल सकता है, दुनिया बदल सकती है,
पर हमारी हंसी-मजाक और दोस्ती कभी नहीं बदलेगी.
मित्रता दिवस की शुभकामनाएं!

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement