Advertisement

Garba partner on rent: लो भाई! अब किराए में मिल रहा गरबा पार्टनर, ₹1000 से शुरू हैं दाम, ₹2000 में तो...

गुजरात में एक शख्स ने 'रेंट-ए-गरबा पार्टनर' नाम से अनोखी सर्विस शुरू करने का आइडिया शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चलिए आपको बताते हैं इस सर्विस के बारे में सबकुछ...

Man offers ‘rent garba partner’ services for Navratri, packages start at Rs 1,000
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:24 PM IST

नवरात्रि आते ही जहां एक तरफ लोग गरबा और डांडिया की तैयारियों में जुट जाते हैं, वहीं कई सिंगल लोगों की सबसे बड़ी टेंशन होती है कि आखिर गरबा खेलेंगे किसके साथ. अब इसी परेशानी का ऐसा मजेदार समाधान सामने आया है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हो रहे हैं. गुजरात में एक शख्स ने 'रेंट-ए-गरबा पार्टनर' नाम से अनोखी सर्विस शुरू करने का आइडिया शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गुजरात के इंस्टाग्राम यूजर कृष मिस्त्री ने नवरात्रि के लिए यह अनोखा आइडिया शेयर किया है. उन्होंने गरबा पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों के लिए तीन तरह के पैकेज तैयार किए हैं.

सबसे सस्ता सिल्वर पैकेज 1000 रुपये का है. इसमें 2 घंटे तक गरबा खेलने के साथ मैचिंग आउटफिट, बेसिक गरबा स्टेप्स और सेल्फी का मौका मिलेगा. वहीं 1500 रुपये वाले गोल्ड पैकेज में 4 घंटे तक गरबा खेलने के अलावा पहली मुलाकात को फिल्मी अंदाज देने और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने का ऑफर है.

2000 रुपये में मिलेगा पूरा दिन का साथ
सबसे खास प्लैटिनम पैकेज की कीमत 2000 रुपये रखी गई है. इसमें पूरे दिन गरबा खेलने के साथ कुछ एक्स्ट्रा सुविधाएं भी दी गई हैं. पोस्ट के मुताबिक, इसमें माथे पर प्यार भरा किस, दुपट्टा और झुमके ठीक करने में मदद और इवेंट के बाद घर तक सुरक्षित छोड़ने की सुविधा शामिल है.



सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए जमकर मजे
कृष का यह आइडिया सामने आते ही सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ सिंगल यूजर्स ने इसे गंभीरता से लेते हुए पैकेज की जानकारी मांगनी शुरू कर दी, तो कुछ लोगों ने इसे शानदार साइड बिजनेस आइडिया बताया. वहीं कई यूजर्स के लिए यह पूरा मामला किसी मजेदार कॉमेडी से कम नहीं था.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement