गुलाब का पौधा देखने में बहुत ही सुंदर लगता है. गुलाब के फूलों की खुशबू मदहोश कर देती है. यदि आपका गुलाब का पौधा बार-बार सूख जा रहा है तो परेशान न हों. हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे गुलाब के पौधे की जड़ में डालते ही प्लांट हरा-भरा और फूलों से भर जाएगा. जी हां, हम सरसों की खली की बात कर रहे हैं. यह एक बेहतरीन जैविक खाद है.
सरसों की खली से गुलाब के पौधे की जड़ होती है मजबूत
सरसों की खली में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं. सरसों की खली गुलाब के पौधे की जड़ों को मजबूत बनाता है.सरसों की खली की खाद बनाने के लिए आपको सबसे पहले 100 ग्राम सरसों की खली लेना होगा. अब इस सरसों की खली को एक लीटर पानी में दो दिन तक भिगोकर रख दें. इसके बाद सरसों की खली तरल खाद बन जाएगा.
अब इस घोल को छान लें और हर गुलाब के पौधे में 1 कप डालें. ध्यान रखें महीने में सिर्फ एक बार ही इस खाद को डालना है. अधिक बार सरसों की खली का खाद डालने से गुलाब के पौधे की जड़ें गल सकती हैं. गुलाब के पौधे में सरसों की खली का खाद डालने से इसकी जड़ें मजबूत होती हैं. इससे गुलाब के पौधे में नई शाखाएं और कलियां जल्दी बनने लगती हैं. गुलाब के पौधों की पत्तियां हरी और चमकदार हो जाती हैं. इतना ही नहीं सरसों की खली की खाद गुलाब के पौधे को कीटों और रोगों से भी सुरक्षित रखता है.
गुलाब के पौधों में इन चीजों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल
आप गुलाब के पौधों का ग्रोथ बढ़ाने के लिए इसमें वर्मीकंपोस्ट, एप्सम सॉल्ट और जाइम को भी डाल सकते हैं. इससे गुलाब के पौधे खिल उठते हैं और फूल खूब आता है. गुलाब के पौधों में इन तीनों चीजों को डालने के लिए वर्मीकंपोस्ट, एप्सम सॉल्ट और जाइम को एक साथ अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद गुलाब के पौधे की मिट्टी की गुड़ाई कर लें.
उसके बाद वर्मीकंपोस्ट, एप्सम सॉल्ट और जाइम के मिश्रण को पौधे की जड़ों के आसपास समान रूप से फैला दें. इसके बाद मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें ताकि मिश्रण मिट्टी में मिल जाए और फिर पानी डालें. आपको मालूम हो कि वर्मीकंपोस्ट गुलाब के पौधों को पोषण प्रदान करता है. मिट्टी की क्वालिटी में सुधार करता है. एप्सम सॉल्ट गुलाब के पौधों में टॉनिक की तरह असर करता है. इससे पत्तियां हरी-भरी रहती हैं, फूल सही तरीके से खिलते हैं. जाइम डालने से गुलाब के पौधों का विकास तेजी से होता है. पौधों में कीड़े, फंगस आदि नहीं लगने देता है.