अगर आप होम गार्डनिंग करते हैं और लौकी का पौधा लगाया है. लेकिन उसमें बहुत कम लौकी उगती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. एक छोटी से टिप्स से आपके गमले में ढेर सारी लौकी उगेगी. छत पर बेकार की प्लास्टिक की बाल्टियों में लौकी की बेल उगा सकते हैं. चलिए आपको छत पर गमले में ढेर सारी लौकी उगाने का तरीका बताते है.
लौकी उगाने के लिए कैसा हो गमला?
लौकी की अच्छी पैदावार के लिए कम से कम 18 इंच गहराई वाले गमले का इस्तेमाल करते हैं. लौकी की जड़ें गहराई तक जाती हैं. एक गमले में 2 पौधे लगाए जा सकते हैं. हालांकि इसमें मिट्टी पोषक तत्वों से भरपूर हो. मिट्टी में 30 फीसदी वर्मी कंपोस्ट, 30 फीसदी राइस हस्क और बाकी कोकोपीट की मिश्रण इस्तेमाल करना चाहिए.
देना चाहिए पर्याप्त पानी-
लौकी के पौधे को ठीक-ठाक पानी की जरूरत होती है. इसलिए पौधे को पर्याप्त पानी देना चाहिए. बेल को ऊपर चढ़ने के लिए बांस या रस्सी की मदद लेनी चाहिए. इससे बेल अच्छी तरह से फैलती है और फल जमीन से ऊंचाई पर रहते हैं. इससे लौकी के सड़ने की आशंका कम होती है.
फूलों के गिरने पर क्या करें?
कई बार लौकी की बेल अच्छे से नहीं बढ़ती है. इसके साथ ही फूल जल्दी गिर जाते हैं और फल नहीं आते हैं. ये सबकुछ पोषक तत्वों की कमी के चलते होता है. ऐसे में हैंड पॉलिनेशन एक बेहतर उपाय है. इसके साथ ही संक्रमित पत्तियों को हटाया जा सकता है.
गर्मी के मौसम में नमी बनाए रखने के लिए मल्चिंग जरूरी होती है. इसके लिए धान की भूसी, नारियल के छिलके या अंडे की ट्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है. इससे पौधा नहीं सूखता है.
इस खास खाद का करें इस्तेमाल-
अच्छी पैदावार के लिए घरेलू ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए सरसों खली और हल्दी को पानी में मिलाकर 24 घंटे तक रख दें. इसके बाद इस घोल को हर हफ्ते देना चाहिए. इससे लौकी की बेल अच्छी तरह से बढ़ती है. इसके साथ ही पैदावार भी बहुत बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें: