Advertisement

तेज पत्ता भी बालकनी में उगा सकते हैं, चलिए पूरा तरीका बताते हैं

तेज पत्ता इस्तेमाल से व्यंजन का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तेज पत्ता आप बालकनी में भी उगा सकते हैं. चलिए आपको पूरा तरीका बताते हैं.

Bay Leaf Plant (Photo/Gemini AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:42 PM IST

लोगों में किचन गार्डन का शौक बढ़ता है. लोग किचन गार्डन तैयार करना पसंद कर रहे हैं. तरह-तरह के सब्जियों के साथ मसाले भी बालकनी में उगाए जा रहे हैं. तेज पत्ता भी एक ऐसा ही मसाला है, जिसे आसानी से बालकनी में उगाया जा सकता है. लोग धीरे-धीरे इसे उगाने भी लगे हैं. तेज पत्ते से दाल, सब्जी, पुलाव समेत कई दूसरे व्यंजनों का स्वाद और खुशबू बढ़ जाती है. चलिए आपको बताते हैं कि बालकनी में कैसे तेज पत्ता उगा सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

गमला कैसा होना चाहिए?
तेज पत्ते का पौधा लगाने के लिए कम से कम 12 से 15 इंच गहरा गमला लेना चाहिए. गमले में पानी की निकासी के लिए छेद होना चाहिए. गमले में ऐसी मिट्टी होनी चाहिए, जिसमें पानी लंबे समय तक जमा न हो. इसके लिए मिट्टी में 30 फीसदी गोबर की खाद और 20 फीसदी रेत मिलाना चाहिए. इससे पौधे के बढ़ने के लिए अच्छी मिट्टी तैयार होगी.

धूप और पानी की जरूरत-
तेज पत्ते का पौधा अच्छी धूप में बेहतर तरीके से बढ़ता है. इसलिए गमले को बालकनी में ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां करीब 4 से 6 घंटे धूप मिल सके. पौधा लगाने के बाद मिट्टी में हल्की नमी होनी चाहिए. हालांकि ज्यादा पानी देने से बचना चाहिए. तेज पत्ते के पौधे की देखभाल में सबसे जरूरी बात है सही मात्रा में पानी देना. जब मिट्टी की ऊपरी परत सूखी लगे तभी पानी दें. ज्यादा पानी से पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं. समय-समय पर सूखी और खराब पत्तियों को हटा देना चाहिए. महीने में एक बार जैविक खाद देने से पौधे की ग्रोथ बेहतर हो सकती है.

तेज पत्ते के पौधे में चायपत्ती की खाद इस्तेमाल की जा सकती है. इसके साथ ही गोबर की खाद भी इस्तेमाल की जा सकती है. चायपत्ती डालने से पहले उसे सुखाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement