Advertisement

बालकनी में शिमला मिर्च उगाना है आसान, 60-80 दिन में मिलने लगती है सब्जी

घर की बालकनी में शिमला मिर्च उगाना काफी आसान है. कुछ उपाय करके इसे गमले में उगा सकते हैं और 60-80 दिन में शिमला मिर्च पा सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि शिमला मिर्च को बालकनी में कैसे उगा सकते हैं?

How To Grow Capsicum At Home (Photo/Chatgpt AI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

शिमला मिर्च इस्तेमाल सब्जी बनाने के साथ-साथ पिज्जा, पास्ता, नूडल्स, सैंडविच और सलाद में भी खूब किया जाता है. मार्केट में कई बार शिमला मिर्च काफी महंगा मिलता है. कई बार ऐसा होता है कि जब आपको इसकी जरूरत होती है तो मार्केट में नहीं मिलता है. कई बार अच्छी क्वालिटी का शिमला मिर्च नहीं मिलता है. इन समस्याओं से छुकारा पाने के लिए इसे घर की छत या बालकनी में उगा सकते हैं. इसे उगाना काफी आसान है.

कैसे तैयार करें बीज?
शिमला मिर्च उगाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी के बीज लेना चाहिए. बीज को किसी भरोसेमंद नर्सरी या गार्डनिंग स्टोर से खरीदा जा सकता है. पूरी तरह पकी शिमला मिर्च से निकाले गए बीज भी लगाए जा सकते हैं, लेकिन पौधे उगने की गारंटी नहीं है. शिमला मिर्च के बीजों को सीधे बड़े गमले में नहीं लगाना चाहिए. इसे पहले सीडलिंग ट्रे या कंटेनर में लगाना चाहिए. इसमें पानी की निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए. मिट्टी में करीब आधा इंच गहरा गड्ढा बनाकर उसमें बीज डालें और ऊपर से हल्की मिट्टी की परत डाल दें. इसके बाद पानी का छिड़काव करें. इसके बाद कंटेनर को धूप वाली जगह पर रखें. इस बात का ध्यान दें कि नमी बनी रहे, लेकिन ज्यादा गीला ना हो. 2 से 3 हफ्ते में बीज से पौधे निकलने लगते हैं.

बड़े गमले में कब शिफ्ट करना चाहिए?
जब बीज से पौधा निकलने लगे और उसमें 4-6 पत्तियां आ जाए, तब उसे बड़े गमले में लगाया जा सकता है. एक पौधे के लिए करीब 10 से 12 इंच चौड़ा और गहरा गमला सही रहेगा. गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद होना जरूरी है. इस बात का ध्यान रखें कि एक गमले में एक ही पौधा ठीक रहता है. कई पौधे लगाने से जगह कम पड़ जाती है. जिससे पौधे की ग्रोथ ठीक से नहीं होती है.

बड़े गमले की मिट्टी कैसे तैयार करें?
बड़े गमले की मिट्टी तैयार करने के लिए बगीचे की मिट्टी लाएं. उसमें कोकोपीट और वर्मीकम्पोस्ट को अच्छी तरह मिलाएं. अगर मिट्टी चिपचिपी है तो उसमें थोड़ी रेत मिला लें. जब आप छोटे कंटेनर से पौधे निकालते हैं तो उसकी जड़ों में चिपकी मिट्टी हटानी नहीं चाहिए. इस पौधे को बड़े गमले में लगाए, उसके बाद उसमें हल्का पानी डालना चाहिए. गमले को रोजाना 5-6 घंटे धूप में रखना चाहिए.

20-25 दिन में देना चाहिए खाद-
शिमला मिर्च के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए हर 20 से 25 दिन में थोड़ी वर्मीकम्पोस्ट दी जा सकती है. खाद को सीधे तने से चिपकाकर डालने के बजाय उससे थोड़ी दूरी पर मिट्टी में मिलाना चाहिए. जब पौधे पर सफेद फूल आने लगें तो पौधे को बहुत हल्के हाथ से हिलाने से परागण में मदद मिल सकती है और फल बनने की संभावना बढ़ सकती है.

कब तोड़ना चाहिए शिमला मिर्च?
जब शिमला मिर्च अच्छी तरह आकार ले ले और इस्तेमाल के लायक हो जाए, तो उसे डंठल सहित सावधानी से काटें. पौधे की रोजाना देखभाल करने पर उसमें आगे भी नए फूल और फल आ सकते हैं. 2 से 3 महीने में शिमला मिर्च मिलने लगते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement