Advertisement

शुद्ध हल्दी के साथ मिलाएं ये एक चीज, तुलसी के पौधे में आएंगी खूब पत्तियां

तुलसी के पौधे में ज्यादा पत्तियां आने के लिए एक खास तरह के घोल का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस घोल में शुद्ध हल्दी के साथ एलोवेरा को मिलाया जाता है. इसके बाद इसमें एक खास चीज मिलाकर खास तरीके से मिट्टी में डालने से पौधे में खूब पत्तियां आती हैं.

tulsi plant care tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

तुलसी के पौधे का खास धार्मिक महत्व है. हर घर में तुलसी के पौधे के पूजा होती है. इसके साथ ही तुलसी का पौधा हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है. इसकी पत्तियों का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. ये पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है. तुलसी का पौधा हर घर में होता है. इसे लगाना भी आसान होता है. इसे बालकनी, छत या आंगन में लगा सकते हैं. हालांकि कई बार तुलसी का पौधा सूखने लगता है और उसमें पत्तियां भी नहीं लगती हैं. लेकिन कुछ उपाय करके तुलसी के पौधे को हरा-भरा और खूब पत्तियों वाला बना सकते हैं.

हल्दी वाले घोल का करें इस्तेमाल-
तुलसी का पौधा सूख रहा हो या उसमें पत्तियां कम लग रही हों. एक खास तरह के घोल का इस्तेमाल करके इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. ये खास घोल प्राकृतिक घोल है. इसमें किसी भी तरह का कोई केमिकल इस्तेमाल नहीं किया जाता है. इसको बनाना भी काफी आसान है. इस घोल में शुद्ध हल्दी और एलोवेरा का इस्तेमाल होता है. इससे तुलसी के पौधे में खूब पत्तियां लगती हैं.

कैसे तैयार करें खास खोल?
इस स्पेशल घोल को तैयार करने के लिए सबसे पहले खट्टा छाछ लेना चाहिए. इसके बाद उसमें उतनी ही मात्रा में पानी मिलाना चाहिए. इसके बाद इसमें आधा चम्मच शुद्ध हल्दी डालना चाहिए और साथ में एक चम्मच शुद्ध एलोवेरा जेल मिलना चाहिए. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं. अगर ये घोल ज्यादा गाढ़ा है तो उसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पतला कर लें.

घोल का कैसे करें इस्तेमाल?
इस स्पेशल घोल का असर ज्यादा तब होता है, जब इसका सही तरीके से इस्तेमाल होता है. इस घोल को तुलसी के पौधे पर नहीं करना है. इसे घोल के पौधे की जड़ों के आसपास मिट्टी में डालना है. इस घोल की उतनी ही मात्रा गमले में डालनी है, जितना मिट्टी सोख ले. इस घोल को शाम के समय डालना सबसे अच्छा होगा. हर 12-15 दिन के बाद इसे घोल का इस्तेमाल करें. तुलसी के पौधे में पत्तियों की कमी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement