ना बैंड बाजा, ना बारात... सड़क पर प्रेमिका को पहनाया वरमाला और मांग में भर दिया सिंदूर

झारखंड के गढ़वा में पुलिस ने होटल में छापेमारी की और कई कपल को पकड़ा. इसमें कई प्रेमी युगल भी थे. पुलिस की कार्रवाई से बचने के बाद एक जोड़े ने सड़क पर ही शादी कर ली. लड़के ने लड़की को वरमाला पहनाया और उसकी मांग में सिंदूर भरा.

Garhwa Unique Marriage
gnttv.com
  • गढ़वा,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

झारखण्ड के गढ़वा जिले मे एक अनोखी शादी हुई. इस शादी में ना कोई बारात था, ना कोई बैंड-बाजा और ना ही कोई मेजबान था. इस अनोखी शादी की सबसे खास बात ये रही है कि लड़के और लड़की ने रोड पर शादी रचा ली. इलाके में इस शादी की खूब चर्चा हो रही है.

पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए जोड़े-
गढ़वा में 2 दिन पहले एक अभियान के तहत होटलों में छापेमारी की गई. इसमें 4 कपल प्रेमी-प्रेमिका थे. जब पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई लगी तो तभी इनके अभिभावकों ने पुलिस के सामने कहा कि हम अपने बेटे और बेटी की शादी करने को तैयार है. आप इन्हें जेल मत भेजिए. 

सड़क पर की शादी-
पुलिस ने जैसे ही प्रेमी और प्रेमिका को बॉन्ड भरवा कर छोड़ा और थाना गेट के बाहर निकलते ही प्रेमी और प्रेमिकाओ ने बिना देर किए तुरंत सड़क पर ही एक दूसरे को वरमाला पहनाया. इसके साथ ही लड़की की मांग में सिंदूर भरा और शादी कर ली. इसके साथ ही दुल्हन दूल्हे के साथ चली गई.

प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर-
लड़के ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उनको अपनी पत्नी मान लिया. इस दौरान न कोई मंडप था, न पंडित और न ही कोई बैंड-बाजा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से समाज में गलत संबंधों पर रोक लगेगी और लड़कियों के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक मिलेगा. लोगों ने यह भी कहा कि गढ़वा पुलिस और प्रशासन ने एक सकारात्मक संदेश दिया है.

पुलिस ने की थी छापेमारी-
सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों ने शहर के कई होटलों में छापेमारी की. इस दौरान होटल एसएनसी, होटल आरडीएक्स और रंका रोड़ स्थित तिवारी रेस्ट हाउस में जांच की गई. छापेमारी के दौरान इन होटलों से कुल 14 कपल पकड़े गए. इसमें से 4 जोड़े प्रेमी-प्रेमिका थे. इसलिए इन कपल्स को छोड़कर बाकी लोगों को जेल भेज दिया गया. कुछ कपल्स को आपसी सहमति के आधार पर थाने में बॉन्ड भरवाकर शादी करने की अनुमति दी गई.

थाने से अनुमति मिलते ही कुछ कपल ने बिना किसी पारंपरिक रीति-रिवाज के सड़क पर ही शादी रचा ली.

(चंदन कुमार कश्यप की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED