Advertisement

वीकेंड के बाद आपको भी आते हैं मंडे ब्लूज़, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी माना सोमवार को सबसे खराब दिन

सोमवार का दिन सप्ताह का वह दिन है जब आप अलार्म की चिड़चिड़ी आवाज के साथ उठते हैं, और बस देर तक बिस्तर पर लेटे रहते हैं. कई बार आपको मंडे ब्लू़ज़ भी होते हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी सोनवार को सप्ताह का सबसे खराब दिन बताया है.

मंडे ब्लूज़
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST
  • सोमवार है सबसे खराब दिन
  • मंडे ब्लूज़ है नॉर्मल

सोमवार यानी मंडे को काम पर जाना हम सभी को अच्छा नहीं लगता. अक्सर लोग मंडे को लेकर मनडे ब्लूज़ और न जाने क्या क्या कहते हैं. इसको लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर मीम्स भी बनते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ आप ही मनडे से परेशान हैं. अब तो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी मान लिया है कि मनडे सप्ताह का सबसे खराब दिन होता है.

सोमवार का दिन सप्ताह का वह दिन है जब आप अलार्म की चिड़चिड़ी आवाज के साथ उठते हैं, और बस देर तक बिस्तर पर लेटे रहते हैं, जो आपको नाश्ते के लिए जल्दी करने के लिए मजबूर करता है, यह सब इसलिए है क्योंकि एक अच्छे और कम्फर्टेबल वीकेंड के आपको स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए मोटिवेशन नहीं मिलता.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने माना है सबसे खराब दिन
हम सभी सालों से सोमवार से नफरत करते हैं. अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस तथ्य को स्वीकार कर लिया है और "आधिकारिक तौर पर" ने सोमवार को "सप्ताह का सबसे खराब दिन" घोषित कर दिया है. सोमवार के दिन की भारी निराशा को स्वीकार करते हुए, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (जीआरडब्ल्यू) ने ट्विटर का सहारा लिया और सोमवार को आधिकारिक तौर पर सप्ताह का सबसे खराब दिन घोषित किया है.

इस ट्वीट के आते ही ट्विटर यूजर्स ने इसके सपोर्ट में ट्वीट करना शुरू कर दिया. इस ट्वीट को पहले ही 78,000 लाइक्स और 10,000 से अधिक री ट्वीट मिल चुके हैं. ट्विटर यूजर्स इस पर खास सहमति जता रहे हैं. साथ ही काफी मजाकिया प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement