आजकल हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, मजबूत और चमकदार दिखें. इसके लिए लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स, स्पा और ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च करते हैं. लेकिन कई बार इतने पैसे खर्च करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता. बाल कुछ समय के लिए अच्छे जरूर दिखते हैं, लेकिन उनकी असली मजबूती और चमक लंबे समय तक नहीं टिकती.
अगर आप भी बालों को हेल्दी और नेचुरल तरीके से सुंदर बनाना चाहते हैं, तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है. खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने इस आसान उपाय को शेयर किया है.
बालों के लिए तेल क्यों है जरूरी?
बालों की अच्छी सेहत के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी माना जाता है. तेल सिर्फ बालों को चमकदार बनाने का काम नहीं करता, बल्कि स्कैल्प को पोषण देने में भी मदद करता है. इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और ड्राईनेस की समस्या कम होती है.
जब बालों में सही मात्रा में नमी बनी रहती है, तो वे जल्दी टूटते नहीं हैं. साथ ही बालों का रूखापन भी कम होता है. यही वजह है कि पुराने समय में दादी-नानी नियमित रूप से बालों में तेल लगाकर मसाज करने की सलाह देती थीं.
बाल धोने से पहले करें ये आसान काम
जावेद हबीब के अनुसार, बाल धोने से करीब 10 मिनट पहले बालों में तेल लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है. हल्के हाथों से स्कैल्प की मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और बालों को जरूरी पोषण मिलता है.
अगर आप लगातार 4 हफ्तों तक ऐसा करते हैं, तो आपको खुद अपने बालों में फर्क नजर आने लगेगा. बाल पहले से ज्यादा मुलायम, चमकदार और हेल्दी दिख सकते हैं. साथ ही हेयर फॉल की समस्या में भी राहत मिल सकती है.
पुराने समय के घरेलू नुस्खे आज भी असरदार
पहले के समय में लोग महंगे हेयर ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल नहीं करते थे, फिर भी उनके बाल लंबे और मजबूत होते थे. इसका सबसे बड़ा कारण था नियमित तेल मालिश. घर में कटोरी में तेल गर्म करके सिर की मालिश की जाती थी, जिससे बालों को गहराई से पोषण मिलता था. नियमित तेल लगाने से बाल जल्दी सफेद होने और बेजान दिखने की समस्या भी कम हो सकती है. यही वजह है कि आज भी कई हेयर एक्सपर्ट नेचुरल हेयर केयर रूटीन अपनाने की सलाह देते हैं.