Advertisement

Happy Hug Day 2022: हग डे पर अपने पार्टनर को ये रोमांटिक मैसेज भेजकर कहें दिल की बात

Happy Hug Day 2022: रोमांटिक वैलेंटाइन वीक के छठे दिन को 'हग डे के रूप में मनाया जाता है। यह 12 फरवरी को पड़ता है' और जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है प्यार, देखभाल और स्नेह व्यक्त करने के तरीके के रूप में गले लगाकर इस व्यक्त किया जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर उन्हें गले लगाकर उन्हें स्पेशल फील करवाते हैं.

Happy Hug Day (Source: Unsplash)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:39 AM IST
  • गले लगाकर पार्टनर को कराए स्पेशल फील
  • मैसेज भेजकर कहें दिल की बात

रोमांटिक वैलेंटाइन वीक के छठे दिन को 'हग डे के रूप में मनाया जाता है। यह 12 फरवरी को पड़ता है' और जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है प्यार, देखभाल और स्नेह व्यक्त करने के तरीके के रूप में गले लगाकर इस व्यक्त किया जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे से मिलकर उन्हें गले लगाकर उन्हें स्पेशल फील करवाते हैं. असल जिंदगी में भी गले मिलने से लोगों के बीच की नाराजगी, दिलों की दूरी सब खत्म हो जाती है. इससे प्यार और अपनापन बढ़ता है. भारत में इस आम भाषा में जादू की झप्पी कहा जाता है.

आप नीचे दिए गए कुछ चुनिंदा 'हग डे' कोट्स भेजकर अपने और आपने पार्टनर के साथ इस दिन को और भी खास बना सकते हैं.

1. कोई कहे इसे जादू की झप्पी,
कोई कहे इसे प्यार,
मौका खूबसूरत है,
आ गले लग जा मेरे यार…
हैप्पी हग डे…

2. प्यार का सुरीला गीत
मेरे संग गा लो
मौका भी है दस्तूर भी
मुझे गले से लगा लो

3. अपनी बांहों में मुझे बिखर जाने दो..
साँसों से अपनी मुझे महक जाने दो..
दिल बेचैन है कब से इस प्यार के लिए..
आज तो सीने में अपने मुझे उतर जाने दो.

4. देखा है जबसे तुमको मेरा दिल नहीं है बस में
जी चाहे आज तोड़ दूं दुनिया की सारी रस्मे
तेरा साथ चाहता हूं तेरा हाथ चाहता हूं
बांहों में तेरी रहना मैं दिन रात चाहता हूं.

5. मुझको फिर वही सुहाना नजारा मिल गया,
नज़रों को जो दीदार हरा मिल गया,
और किसी चीज की तमन्ना क्यों करूं,
जब मुझे तेरी बांहों में सहारा मिल गया.

6. लग जा गले से ये रात फिर न आएगी,
किस्मत भी शायद हमको फिर न मिलाएगी,
बाकि हैं बस चंद सांसे इस दिल में,
रूह भी न जाने कैसे तेरे बिन रह पाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement