Advertisement

जन्म से ही बच्ची के हाथों पर मेहंदी के निशान, लोगों ने कहा देवी का रूप तो डॉक्टर ने बताया मेडिकल कारण

हरदा जिले के रहटगांव में नवरात्रि के पहले दिन एक बच्ची का जन्म हुआ है, जिसकी सभी उंगलियों पर जन्म से ही मेहंदी जैसे निशान लगे हुए हैं. बच्ची के परिजन व अन्य लोग से इसे चमत्कार मानकर दैवीय अवतार मान रहे हैं.

Representative Image
gnttv.com
  • हरदा ,
  • 04 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST
  • जन्म से बच्ची की उंगलियों पर निशान
  • लोगों ने माना देवी का अवतार

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक बच्ची का जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि जन्म से ही इस बच्ची के दोनों हाथों की दसों उंगलियों में मेहंदी के से निशान है. बच्ची का जन्म पहले नवरात्र को हुआ है और उसके हाथों में लगे मेहंदी के से निशानों के कारण लोग बच्ची को देवी का रूप बता रहे हैं.  

पर डॉक्टर का कहना है कि समय से पहले जन्म होने की वजह से बच्ची की उंगलियों पर निशान आ गए हैं. और ये कुछ दिनों में चले जाएंगे. अब इसे कोई चमत्कार कह रहा है तो कोई साइंस. 

घर में आई मां दुर्गा

रहटगांव स्वास्थ्य केंद्र पर इस बच्ची का जन्म हुआ तो उसके हाथों की उंगलियां देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रहा गया. बच्ची के पिता सौरभ विश्वास का कहना है कि नवरात्रि में उनके घर माँ के रूप में कन्या आई है. 

केंद्र पर मौजूद स्टाफ और लोग इस बच्ची को लेकर चमत्कार जैसी बातें करने लगे. लोगों ने कहा कि साक्षात मां दुर्गा का ही जन्म हुआ है. उसके पैर और हाथो में मेहंदी जैसे निशान लगे होने पर पिता ने कहा कि ये देवीय नक्षत्रों के मिलन से हुआ है. 

डॉक्टर ने बताया कारण

रहटगांव स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर डॉ. हर्ष पटेल ने कहा कि मेडिकल साइंस में अक्सर यह होता है. मेहंदी जैसे निशान लगे होने का मतलब है कि बच्ची का जन्म समय से पहले हुआ है. उन्होंने कहा की समय से पहले होने वाली प्रसूति के कारण नवजात में इस तरह के निशान देखे जा रहे हैं. लेकिन कुछ ही दिनों में ये निशान मिट जाएंगे. 

(लोमेश कुमार गौर की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement