Hare Matar Ki Chutney Recipe: सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं पौष्टिक हरे मटर की चटनी, ट्राई करें यह स्पेशल रेसिपी, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे घरवाले

Green Pea Chutney: धनिया, टमाटर और पुदीना की आपने चटनी तो खाई ही होगी. हम आज आपको हरे मटर की स्वादिष्ट और पौष्टिक चटनी बनाने की विधि बता रहे हैं. इस चटनी को बनाने में सिर्फ 5 मिनट में लगेंगे और इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि घर वाले बार-बार मांगकर खाएंगे.

Hare Matar Ki Chutney
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

Matar Chutney: धनिया, टमाटर और पुदीना की आपने चटनी तो कई बार खाई ही होगी. हम आज आपको हरे मटर की  स्वादिष्ट और पौष्टिक चटनी बनाने की विधि बता रहे हैं. अभी बाजार में हरे मटर खूब बिक रहे हैं. यदि आप शहर में रहते हैं तो बाजार से हरे मटर खरीद का लाइए और यदि गांव में रहते हैं तो खेत में ही हरे-हरे मटर मिल जाएंग. हरे मटर की चटनी बनाने में सिर्फ 5 मिनट में लगेंगे और इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि घर वाले बार-बार मांगकर खाएंगे. 

आपको मालूम हो कि यह हरे मटर की चटनी न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होती है. विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K, विटामिन B-कॉम्प्लेक्स, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर यह चटनी किसी भी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. इस सटनी को आप किसी भी व्यंजन के साथ खा सकते हैं. आप इसे पराठे के साथ, पकौड़े के साथ और दाल-चावल के साथ खा सकते  हैं. आपको मालूम हो कि आमतौर पर हरे मटर का इस्तेमाल सब्जी, पुलाव या पराठे को बनाने में किया जाता है, लेकिन हरे मटर की चटनी भी कम स्वादिष्ट नहीं लगती है. 

हरे मटर की चटनी बनाने के लिए सामग्री
1.
हरे मटर
2. हरी मिर्च
3. लहसुन की कलियां
4. अदरक
5. हरा धनिया
6. नींबू का रस
7. स्वादानुसार नमक
8. भुना जीरा पाउडर
9. पानी 

हरे मटर की चटनी बनाने की विधि 
हरे मटर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले इस मटर का छिलका उतार लें. इसके बाद चूल्हे या गैस को जलाएं. अप इस पर एक पैन को चढ़ाएं. इसमें छिलका उतारा हुआ हरा मटर और पानी को डालें. इसके बाद मटर को दो से तीन मिटन तक भाप में पका लें. ऐसा करने से मटर का कच्चापन दूर हो जाएगा. इतना करने के बाद मिक्सर जार में उबले मटर, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, अदरक और हरा धनिया को डालकर मिक्स कर लें. अब इसमें स्वादानुसार नमक भुना हुआ जीरा पाउडर और नींबू का रस  मिलाएं. 

आप अपने जरूरत के अनुसार इसमें पानी मिला सकते हैं. अब इस सभी चीजों को मिक्सर में अच्छी तरह से बारीक पीस लें. इतना करने के बाद इस चटनी को एक बाउल में निकाल लें. आप चाहें तो इस चटनी के ऊपर थोड़ा सा जीरा पाउडर या बारीक कटा धनिया डालकर गार्निश कर सकते हैं. इस हरे मटर की चटनी का स्वाद लाजवाब लगता है. यदि आप रोज के खाने में कुछ नया और हेल्दी फूड को जोड़ना चाहते हैं तो हरे मटर की चटनी बेस्ट है. आप हरे मटर की चटनी को एक बार बनाने के बाद इसे फ्रिज में 2-3 दिन तक स्टोर करके खा सकते हैं. इसका स्वाद जस का तस रहेगा.


 

Read more!

RECOMMENDED