How to make Gulal at home: गुलाब, पुदिना, पालक और चुंकदर से घर पर बनाएं गुलाल... मिनटों में तैयार करें हर्बल रंग

अब लोग सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल प्राकृतिक रंगों की ओर रुख कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर की साधारण सामग्री से ही खूबसूरत और सुरक्षित गुलाल तैयार कर सकते हैं? जी हां, तो आइए जानते हैं घर पर अलग-अलग रंगों का प्राकृतिक गुलाल बनाने के आसान तरीके.

natural colours
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:56 AM IST

How to make natural Holi gulal at home: होली का त्योहार खुशियों, रंगों और अपनापन का प्रतीक है. इस दिन हवा में गुलाल उड़ता है, ढोल-नगाड़ों की धुन गूंजती है और लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर रिश्तों में मिठास घोलते हैं. लेकिन बाजार में मिलने वाले कई केमिकल वाले रंग त्वचा और बालों के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं. इनसे एलर्जी, खुजली और जलन जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं.

इसी वजह से अब लोग सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल प्राकृतिक रंगों की ओर रुख कर रहे हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर की साधारण सामग्री से ही खूबसूरत और सुरक्षित गुलाल तैयार कर सकते हैं? जी हां, तो आइए जानते हैं घर पर अलग-अलग रंगों का प्राकृतिक गुलाल बनाने के आसान तरीके.

संतरे के छिलकों से तैयार करें ऑरेंज रंग
नारंगी गुलाल बनाना सबसे आसान है. संतरे के छिलकों को अच्छी तरह सुखाकर पीस लें. इसमें थोड़ा कॉर्नफ्लोर और हल्दी मिलाएं. मिश्रण को छलनी से छान लें ताकि पाउडर एकदम महीन हो जाए. आपका प्राकृतिक नारंगी गुलाल इस्तेमाल के लिए तैयार है.

पुदीना और पालक से बनाएं हरा गुलाल
हरा रंग बनाने के लिए पुदीना और पालक की पत्तियों को धोकर पीस लें. इस पेस्ट को छानकर रस निकाल लें. अब इसमें गुलाब जल मिलाएं और धीरे-धीरे कॉर्नफ्लोर डालते हुए हाथों से मिलाएं ताकि गांठ न बने. मिश्रण को ट्रे में फैलाकर धूप में अच्छी तरह सुखाएं. सूखने के बाद इसे हल्का पीस लें.

हल्दी से तैयार करें पीला गुलाल
एक कप पानी उबालकर उसमें दो चम्मच हल्दी डालें और अच्छी तरह उबाल लें. ठंडा होने पर इसमें गुलाब जल और कॉर्न फ्लोर मिलाएं. मिश्रण को अच्छे से मिलाकर ट्रे में फैलाएं और धूप में सुखा लें. जरूरत हो तो सूखने के बाद इसे दोबारा पीस लें.

चुकंदर से बनाएं गुलाबी रंग
गुलाबी गुलाल के लिए चुकंदर को कद्दूकस करके पानी में मिलाएं और उसका रस निकाल लें. इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाएं. अब इस रस को कॉर्नफ्लोर में डालकर अच्छे से मिलाएं. मिश्रण को धूप या माइक्रोवेव में सुखाएं और सूखने के बाद पीस लें.

गुलाब से बनाएं लाल गुलाल
लाल रंग तैयार करने के लिए ताजे गुलाब की पंखुड़ियों को एक घंटे तक पानी में भिगो दें. नरम होने के बाद इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें. अब इसमें कॉर्नफ्लोर मिलाकर अच्छी तरह मिश्रण तैयार करें. इस मिश्रण को धूप में सुखा लें या माइक्रोवेव में नमी निकाल दें. सूखने के बाद इसे फिर से पीस लें. आपका मुलायम लाल गुलाल तैयार है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED